ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

गर्मी बढ़ने के साथ अगलगी की घटनाएं भी बढ़ीं, छपरा में 40 बीघे की फसल जली, वैशाली में 50 घर स्वाहा

CHHAPRA/ HAJIPUR: गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बिहार के अलग-अलग जिलों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अगलगी का ताजा मामला सारण

गर्मी बढ़ने के साथ अगलगी की घटनाएं भी बढ़ीं, छपरा में 40 बीघे की फसल जली, वैशाली में 50 घर स्वाहा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA/ HAJIPUR: गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बिहार के अलग-अलग जिलों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अगलगी का ताजा मामला सारण और हाजीपुर से सामने आया है। सारण में अगलगी की घटना में करीब 40 बीघा गेहूं की फसल समेत कई झोपड़ियां जलकर राख हो गईं जबकि हाजीपुर में भीषण अग्निकांड में करीब 50 घर जलकर स्वाहा हो गए।


पहली घटना छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र स्थित भीमाबांध की है, जहां बिजली के तार से निकली चिंगारी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। करीब 40 बीघे से ज्यादा खेतों में लगी गेहूं की खड़ी फसल समेत कई झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हुई है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को आग बुझाने में घंटों लग गए। दमकल कर्मी और ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


उधर, वैशाली के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पंचायत के बिनटोली में लगी भीषण आग में 50 घर जल कर राख हो गए। इस घटना में कई गाय, भैंस, बकरी के झुलसने से मौत हो गई है। घटनास्थल पर तीन दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया गया। बताया जा रहा है कि बिंद टोली के लोग सभी खेत में गेहूं काटने गए थे इसी दौरान अचानक आग लग गई, जिसमें देखते ही देखते करीब 50 घर जल गया। घटना की सूचना पर मौके पर कई थाना के करीब तीन दमकल की गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पाने में जुटी है।

टैग्स