ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पूर्व मध्य रेल में ऑपरेशन 'समय पालन' और 'महिला सुरक्षा' अभियान: 01-15 मार्च तक 2084 यात्रियों पर कार्रवाई

पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों ने 01 से 15 मार्च 2026 तक बिना कारण चेन पुलिंग करने वाले 514 लोगों और महिला डिब्बे में यात्रा करने वाले 1570 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया। जुर्माने के रूप में कुल 5.07 लाख रुपये वसूले गए।

बिहार न्यूज
चेन पुलिंग और महिला बोगी में सफर करने वालों पर एक्शन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों ने मार्च 2026 के पहले पखवाड़े में सुरक्षा और समय पालन सुनिश्चित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की। ऑपरेशन ‘‘समय पालन’’ के तहत 01 से 15 मार्च तक बिना उचित कारण चेन पुलिंग करने वाले 514 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि ऑपरेशन ‘‘महिला सुरक्षा’’ के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले 1570 पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया। इन सभी से कुल 5.07 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। इस कार्रवाई से रेल संचालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। 


पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाती रही है । इसी क्रम पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत् ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब ना  हो । 


ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत मार्च माह में 01.03.2026 से 15.03.2026 तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 514 लोगों को हिरासत में लिया गया तथा इनसे जुर्माने के रूप में 01 लाख 46 हजार रुपये वसूल किये गए । इन लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई । ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत् इस दौरान सर्वाधिक 230 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये जबकि समस्तीपुर मंडल में 101, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 73, सोनपुर मंडल में 66 तथा धनबाद मंडल में 44 लोगों को हिरासत में लिया गया । 


 इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन ‘‘महिला सुरक्षा‘‘ के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी धर-पकड़ अभियान चलाया गया । ऑपरेशन ‘‘महिला सुरक्षा‘‘ मे तहत जनवरी माह  में 01.03.2026 से 15.03.2026 तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 1570 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया तथा इनसे जुर्माने के रूप में 03 लाख 61 हजार रुपये वसूल किये गए । इनमें सर्वाधिक 840 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये जबकि पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 278, धनबाद मंडल में 205, समस्तीपुर मंडल में 130 तथा सोनपुर मंडल में 117 पुरुष यात्रियों कोे हिरासत में लिया गया । 

टैग्स