ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

दो साल के बेटे के साथ महिला रहस्यमय तरीके से लापता, ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप

VAISHALI: खबर बिहार के वैशाली से है जहां एक महिला अपने 2 वर्षीय पुत्र के साथ गायब बताई जा रही है. गायब महिला के पिता ने दहेज हत्या का आरोप महिला के ससुराल वालों पर लगाया है.

दो साल के बेटे के साथ महिला रहस्यमय तरीके से लापता, ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
4 मिनट

VAISHALI:  खबर बिहार के वैशाली से है जहां एक महिला अपने 2 वर्षीय पुत्र के साथ गायब बताई जा रही है. गायब महिला के पिता ने दहेज हत्या का आरोप महिला के ससुराल वालों पर लगाया है. वही पुलिस महिला का शव और उसके 2 वर्षीय पुत्र की तलाश में जुट गई है. पुलिस को भी आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को गांव में ही कहीं जला दिया गया है और बच्चे को लेकर सभी गांव से फरार हो गए हैं.


यह घटना महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर बेलवा गांव की बताई गई है. मृतक के पिता के द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद पुलिस हरपुर बेलवा गांव पहुंची थी. जहां मृतिका के घर की तलाशी ली गई, लेकिन वहां पुलिस को कुछ भी नहीं मिला. जब पुलिस ने गांव वालों से बातचीत किया तो पता चला कि महिला की हत्या के बाद सब जलाकर सभी फरार हो गए हैं. जिसके बाद पिता के आवेदन पर महुआ थाने में मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है. प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है. 


पटना के बिहटा थाना क्षेते के सदिसोपुर के रहने वाले विजय नारायण सिंह ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया है कि 2018 में उनकी पुत्री प्रियंका रंजन की शादी महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर बेलवा निवासी महाराणा प्रताप सिंह के पुत्र दिग्विजय सिंह के साथ हुई थी. तब से लगातार 4 लाख रुपए दहेज की मांग की जा रही थी. हालांकि इस दौरान दो बार दहेज के रूप में 50 - 50 हजार रुपए दिए भी गए थे. बावजूद उनकी पुत्री को प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा गया था. इसी बीच उन्हें उनके दामाद दिग्विजय सिंह के द्वारा देर शाम सूचना दी गई उनकी पुत्री ने फांसी लगा लिया है. जिसके बाद जब पूरा परिवार गांव पहुंचा तो घर में ताला बंद कर सभी फरार थे. 


विजय नारायण सिंह ने आशंका जताई है कि उनके 2 वर्षीय नाती की भी जान खतरे में है. पुलिस को आवेदन मिलने के बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया था, लेकिन वहां से पुलिस खाली हाथ लौट आई और पुलिस महिला और उसके पुत्र की तलाश में जुट गई है. इस विषय में एसडीपीओ पूनम किसी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस मामले को स्पष्ट करने के लिए अनुसंधान कर रही है. पुलिस को ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है कि हत्या कर शव को जला दिया गया और सभी मौके से फरार हो गए हैं. 


मृतका के भाई मणि रंजन का कहना है कि दहेज प्रताड़ना को लेकर गांव में पंचायती भी की गई थी. मामला सुलझाने का प्रयास किया गया था. बावजूद उसकी बहन की हत्या कर दी गई है. वहीं मृतक की मां बबीता सिंह ने अपनी पुत्री के ससुराल वालों पर ही दहेज हत्या का संगीन आरोप लगाया है. मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह तो पुलिस अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन जिस तरीके से महिला अपने बच्चे के साथ गायब है. ऐसे में पुलिस हत्या का मामला ही मानकर अनुसंधान में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता