ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

दिन में BPSC की तैयारी और रात में शराब की होम डिलीवरी, पकड़े जाने पर युवक बोला- साहब गरीब हूं...पढ़ाई के पैसे नहीं थे

HAJIPUR: बिहार के हाजीपुर से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जिसमें शामिल छात्र दिन में बीपीएससी की तैयारी करते थे और रात मे

दिन में BPSC की तैयारी और रात में शराब की होम डिलीवरी, पकड़े जाने पर युवक बोला- साहब गरीब हूं...पढ़ाई के पैसे नहीं थे
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार के हाजीपुर से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जिसमें शामिल छात्र दिन में बीपीएससी की तैयारी करते थे और रात में शराब की तस्करी करते थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की तो मामले का खुलासा हुआ। चेकिंग के दौरान एक छात्र के बैग से शराब की बोतलें बरामद की गई है। 



पुलिस ने जानकारी दी है कि कई छात्र इस गिरोह में काम करते हैं। फिलहाल बाकी छात्रों का पता नहीं चल पाया है। हैरानी की बात तो ये है कि पुलिस की गिरफ्त में आया युवक IAS कोचिंग इंस्टिट्यूट में BPSC की तैयारी करता है। दिन भर पढ़ाई करने के बाद रात होते ही वह शराब तस्करी करने लगता है। आरोपी की पहचान सोनपुर के रहने वाले आशुतोष राज के रूप में की गई है। वह स्कूटी से अपने बैग में शराब लेकर तस्करी करने जाता है। 



जब वह उत्पाद विभाग की गिरफ्त में आया तो फूट-फूट कर रोने लगा। उसने शराब तस्करी के लिए अपनी गरीबी का हवाला दिया। युवक का कहना है कि उसके पास पढ़ाई करने के पैसे नहीं थे। दोस्तों ने उसे शराब तस्करी का आइडिया दिया जिसके बाद से उसने ये काम शुरू कर दिया। उसने उत्पाद विभाग को यह भी बताया था कि छपरा में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस ज्यादा एक्टिव है, यही वजह है कि वह छपरा से शराब लेकर हाजीपुर आया था। .

टैग्स