ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

CM नीतीश को खुश करने के लिए अफसरों की चाल, सामुदायिक किचन में खा रहे लोगों को सिखाया.. 'सर से बोलना व्यवस्था और खाना बहुत बढ़िया है'

VAISHALI : बिहार में लॉकडाउन के दौरान कोई भी गरीब या मजदूर भूखे नहीं रहे, इसके लिए राज्य सरकार ओर से सामुदायिक किचन का संचालन किया जा रहा है. सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नी

CM नीतीश को खुश करने के लिए अफसरों की चाल, सामुदायिक किचन में खा रहे लोगों को सिखाया.. 'सर से बोलना व्यवस्था और खाना बहुत बढ़िया है'
First Bihar
4 मिनट

VAISHALI : बिहार में लॉकडाउन के दौरान कोई भी गरीब या मजदूर भूखे नहीं रहे, इसके लिए राज्य सरकार ओर से सामुदायिक किचन का संचालन किया जा रहा है. सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई जिलों में वर्चुअल टूर का दौरा किया. मुख्यमंत्री ने खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सामुदायिक किचन का जायजा लिया. इस बीच वैशाली जिले से एक वीडियो सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल इस वीडियो में अफसर खाना खाने वाले लोगों को ये सिखाते हुए दिख रहे हैं कि मुख्यमंत्री कुछ पूछेंगे तो कहना "बहुत अच्छा व्यवस्था यहां चल रहा है. पूरा बढ़िया खाना खाते हैं."


मामला वैशाली जिला मुख्यालय स्थित राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय का है, जहां जिला प्रशासन द्वारा गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के लिए सामुदायिक किचन का संचालन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल टूर से जुड़ा हुआ एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक अफसर खाना खा रहे एक बुजुर्ग को ये सिखाते दिख रहे हैं कि "मुख्यमंत्री से कहियेगा कि बहुत अच्छा व्यवस्था यहां चल रहा है. पूरा बढ़िया खाना खाते हैं. कोई दिक्कत नहीं है. दो टाइम सुबह-शाम आकर खाते हैं."


CM नीतीश को खुश करने के लिए अफसरों की चाल, सामुदायिक किचन में खा रहे लोगों को सिखाया.. 'सर से बोलना व्यवस्था और खाना बहुत बढ़िया है'


एक और वीडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरे रंग की साड़ी पहनी एक महिला से बातचीत करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में सीएम के सवाल पर महिला ये कह रही है कि "हर चीज ठीक रहता है. दुनो टाइम खाना बढ़िया मिलता है." महिला की बात सुनकर सीएम संतुष्ट दिखे. इस वीडियो में महिला के बगल में जिले की डीएम उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक मनीष और वो बुजुर्ग व्यक्ति भी दिख रहा है, जिसे अफसर ने सब बहुत अच्छा और बढ़िया कहने को सिखाया था. 


CM नीतीश को खुश करने के लिए अफसरों की चाल, सामुदायिक किचन में खा रहे लोगों को सिखाया.. 'सर से बोलना व्यवस्था और खाना बहुत बढ़िया है'


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महुआ के वैशाली विद्यालय में चल रहे सामुदायिक किचन का भी ऑनलाइन निरीक्षण किया. सीएम ने चावल, दाल, सब्जी, सलाद आदि को देखा. इसके बाद भोजन कर रहे लोगों को भी ऑनलाइन देखकर उनसे खाने के बारे में जानकारी हासिल की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खाना खा रही मीरा और ललिता से पूछा कि कैसा लगा खाना, सब ठीक-ठाक है ना. मुख्यमंत्री के पूछने पर ललिता और मीरा ने सिर हिलाया. उसके सिर हिलाने पर मुख्यमंत्री कुछ समझ नहीं पाए. इस बीच पदाधिकारियों ने महिला को बोलकर बताने को कहा. 


CM नीतीश को खुश करने के लिए अफसरों की चाल, सामुदायिक किचन में खा रहे लोगों को सिखाया.. 'सर से बोलना व्यवस्था और खाना बहुत बढ़िया है'


फिर ललिता बोलीं, खाना बहुत निक लागल. महुआ मंगरू चौक पर पत्थर को काटकर जाता, सिलौट आदि बनाकर बेच रही ललिता और मीरा इस समय लॉकडाउन के कारण परेशानी में हैं. इस बीच सामुदायिक किचन उसके लिए जीवनदायनी बन रहा है. वह पूरे परिवार के साथ प्रतिदिन दोनों समय जाकर खाना खाती हैं. यहां 150 लोगों को खाना खिलाया गया. इसके अलावा अनुमंडल अस्पताल सह कोविड केयर पर भी मरीजों के 5 दर्जन परिजनों के लिए भी खाना भेजा गया.



टैग्स