ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बिहार: सोनपापड़ी से भरा पिकअप वैन बीच सड़क पर पलटा, मिठाई लूटने के लिए दौड़ पड़े लोग

VAISHALI: खबर वैशाली के भगवानपुर से है, जहां एक पिकअप वैन पलट गया। जानकारी के मुताबिक एनएच 22 हाजीपुर मुजफ्फरपुर मेन रोड के भगवानपुर अड्डा चौक के पास सनपापड़ी लदा एक पीकअप वैन अनिय

बिहार: सोनपापड़ी से भरा पिकअप वैन बीच सड़क पर पलटा, मिठाई लूटने के लिए दौड़ पड़े लोग
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: खबर वैशाली के भगवानपुर से है, जहां एक पिकअप वैन पलट गया। जानकारी के मुताबिक एनएच 22 हाजीपुर मुजफ्फरपुर मेन रोड के भगवानपुर अड्डा चौक के पास सनपापड़ी लदा एक पीकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद पिकअप पर लदा सोनपापड़ी सड़क पर बिखर गया और उसे लूटने के लिए लोगों की होड़ मच गई।



इस दौरान लोग ड्राइवर और खलासी के साथ लोग बदसलूकी करने लगे और सोनपापड़ी छीनने लगे। हालांकि कुछ सोनपापड़ी का पैकेट ही लोग ले गए थे की तभी स्थानीय लोगो ने सोनपापड़ी लूट रहे लोगो को रोक दिया। वहीं इस हादसे में गाड़ी का ड्राइवर और खलासी घायल हो गया है, जिसे स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



सुबह-सुबह हुए इस हादसे में कुछ ग्रामीणों ने सोनपापड़ी की लूट की, लेकिन जब ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने लगी तब इसका विरोध किए जाने लगा। बताया जा रहा है कि पिकप वैन का टायर फट गया था, जिसके कारण पिकअप अनियंत्रित हो गया और बीच सड़क पर ही पलट गया। हैरत की बात तो यह है कि इतना कुछ हो जाने के बाद भी भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी।

टैग्स