ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : रास्ते के विवाद में दादा ने पोते को मारी गोली, बीते कल ही दी थी जाने से मारने की धमकी

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़

बिहार :  रास्ते के विवाद में दादा ने पोते को मारी गोली, बीते कल ही दी थी जाने से मारने की धमकी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आया है। जहां रास्ते के विवाद में दादा ने पोते के ऊपर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में पोते की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली में रास्ते के विवाद में चचेरे दादा ने पोते विक्रम कुमार सिंह (24) की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक को कल ही जान से मारने की धमकी दी गई थी। मृतक की पहचान चांदपुरा ओपी क्षेत्र के आजमपुर चकमगोला निवासी विजय शंकर सिंह के बेटे विक्रम कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पिता CRPF में असम में पोस्टेड हैं। मृतक तीन भाई में दूसरा था। वह ग्रेजुएशन फाइनल करने के बाद कंपटीशन की तैयारी गांव में ही रहकर करता था। रास्ते के विवाद को लेकर गुरुवार को जान से मार देने की धमकी दी गई थी। धमकी देने का विडियो भी सामने आया है।


बताया जा रहा है कि,विक्रम कुमार सिंह का रास्ते के विवाद को लेकर दादा ने बीते कल जान से मार देने की धमकियां दी गई थी। इस धमकी देने का विडियो भी सामने आया है। उसके बाद इसकी गोलीमार हत्या कर दी गयी है।राइफल से गोली मारकर हत्या करने वाले दिनेश प्रसाद सिंह और सुरेश प्रसाद सिंह दोनों भाई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता