ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

बिहार : पूजा का प्रसाद खाने के बाद 44 लोग बीमार, इलाके में मचा हड़कंप

VAISHALI : वैशाली से बड़ी खबर आ रही है, जहां प्रसाद खाने से 44 लोगगंभीर रूप से बीमार हो गए हैं. जिनमें औरतें और बच्चे भी शामिल हैं. इन लोगों में लगातार उल्टी और दस्त होने की शिकायत

बिहार : पूजा का प्रसाद खाने के बाद 44 लोग बीमार, इलाके में मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : वैशाली से बड़ी खबर आ रही है, जहां प्रसाद खाने से 44 लोगगंभीर रूप से बीमार हो गए हैं. जिनमें औरतें और बच्चे भी शामिल हैं. इन लोगों में लगातार उल्टी और दस्त होने की शिकायत है. बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की खबर फैलने के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. 


जानकारी के मुताबिक, घटना वैशाली थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर इलाके की है. 13 जुलाई की शाम एक स्थानीय व्यक्ति के यहां गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा हुई थी. पूजा के बाद ग्रामीणों ने केले-दूध और गुड़ का बना प्रसाद खाया था. प्रसाद खाने के कुछ ही देर बाद ज्यादातर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. वहीं, कुछ लोग तुरंत बीमार पड़ने लगे थे. फिर धीरे-धीरे प्रसाद खाने वाले लगभग सभी लोगों की तबीयत खराब होने लगी. 


स्थानीय लोगों ने बताया कि बताया कि केला का प्रसाद खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई थी. जिसके बाद पहले उनका इलाज गांव में ही डॉक्टरों ने किया, लेकिन जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो सभी को आनन-फानन में अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाना पड़ा. फिलहाल लोगों को अलग-अलग जगह भर्ती बताया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

टैग्स