ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: अरुणाचल प्रदेश में बिहार का लाल शहीद, आज गाँव आएगा पार्थिव शरीर

Bihar News: अरुणाचल के मंचुका पोस्ट पर तैनात वैशाली के जवान कुंदन कुमार की ऑक्सीजन की कमी से मौत। 5 साल पहले हुई थी शादी, गाँव में छाया मातम..

Bihar News
शहीद कुंदन कुमार
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: अरुणाचल प्रदेश के मंचुका पोस्ट पर तैनात भारतीय सेना के जवान कुंदन कुमार की ऑक्सीजन की कमी के कारण शहीद होने की दुखद खबर सामने आई है। कुंदन बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड के बिशनपुर बलभद्र पंचायत के निवासी थे। 


सोमवार सुबह 8 बजे सेना के एक अधिकारी ने कुंदन के पिता नंदकिशोर सिंह को फोन कर पहले घर का पता पूछा और बाद में दूसरी कॉल पर उनके शहीद होने की सूचना दी। कुंदन चार भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी शादी पांच साल पहले हुई थी, और उनके पीछे पत्नी, 3 साल का बेटा और 10 महीने का एक अन्य बच्चा छूट गया है। उनके पिता किसान हैं, जबकि तीन छोटे भाई निजी नौकरी करते हैं।


कुंदन छह महीने पहले छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे थे और कुछ महीनों बाद फिर से घर आने वाले थे। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बरियारपुर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।


रिपोर्टर: विक्रमजीत