ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में ज्योति मौर्या पार्ट-2, पति ने मजदूरी कर पढ़ाया, अब टीचर बनते ही दो बच्चों को छोड़ मां बॉयफ्रेंड संग हुई फरार

VAISHALI : बिहार में भी ज्योति मौर्या जैसा एक ममाला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी को मजदूरी कर पढ़ाया - लिखाया लेकिन जब इसकी पत्नी पढ़ाई कर सफल हो गई और एक सरकारी स्कूल की

बिहार में ज्योति मौर्या पार्ट-2, पति ने मजदूरी कर पढ़ाया, अब टीचर बनते ही दो बच्चों को छोड़ मां बॉयफ्रेंड संग हुई फरार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : बिहार में भी ज्योति मौर्या जैसा एक ममाला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी को मजदूरी कर पढ़ाया - लिखाया लेकिन जब इसकी पत्नी पढ़ाई कर सफल हो गई और एक  सरकारी स्कूल की शिक्षक बन गई तो अब उनसे अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया और अपनी प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसके बाद अब पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 


दरअसल, वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के महीपुरा गांव के एक साधारण सा परिवार  से जुड़ा हुआ है। इस परिवार के एक पति का आरोप है कि, उसने अपनी पत्नी को पढ़ाकर टीचर बनाया। अब पत्नी शादी के 13 साल बाद पति को छोड़कर प्रेमी शिक्षक के साथ फरार हो गई। इन दोनों के दो बच्चे ही हैं। अब इस मामले में पति ने जंदाहा थाने में प्राथमिकी कराई है।


मिली जानकारी के अनुसार, महीपुरा निवासी चंदन कुमार की शादी 13 साल पहले समस्तीपुर जिला के विभुतिपुर थाना के गंगोली निवासी लक्ष्मी रजक की पुत्री सरिता कुमारी के साथ हुई थी। चंदन और सरिता की एक 12 साल की बेटी और सात साल का बेटा है। पति का कहना है कि उसने मेहनत-मजदूरी कर अपनी पत्नी सरिता को पढ़ाया। इसके बाद सरिता सरकारी स्कूल में शिक्षिका बन गई। सरिता सरकारी शिक्षिका के रूप में समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना के प्राथमिक विद्यालय जोड़पुर में पढ़ाने लगी। इसी दौरान वह स्कूल के ही प्राधानाध्यपक के संपर्क में आई।


पति का कहना है कि, प्रधानाध्यापक समस्तीपुर जिला हलई ओपी के मरीचा निवासी राहुल कुमार की उसकी पत्नी पर बुरी नजर थी। प्रधानाध्यापक ने उनकी शिक्षिका पत्नी को बहला-फुसलाकर पति और दोनों बच्चों से अलग करा दिया। इसके बाद उनकी शिक्षिका पत्नी हेडमास्टर के साथ एक डेरे में रहने लगी। इतना ही नहीं, पति ने आरोप लगाया कि शिक्षिका स्कूल से अनुपस्थित रहती थी। आरोपी प्रधानाध्यापक फर्जी उपस्थिति दिखाकर उसे वेतन दिलाता रहा।


इधर, इस मामले में जंदाहा थाना एसएचओ कृष्णनंदन खटाइत ने कहा कि पति ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उसकी शिकायत पर पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।