ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार में दिखा वेलेंटाइन वीक का खुमार, शादीशुदा तीन महिलाएं हुईं आशिक के साथ फरार

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले से अजीब मामला सामने आया है. यहां अलग अलग थाना क्षेत्रों से तीन विवाहिता गायब हो गई हैं. प्रथम दृष्‍टया से तीनों का मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत

बिहार में दिखा वेलेंटाइन वीक का खुमार, शादीशुदा तीन महिलाएं हुईं आशिक के साथ फरार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले से अजीब मामला सामने आया है. यहां अलग अलग थाना क्षेत्रों से तीन विवाहिता गायब हो गई हैं. प्रथम दृष्‍टया से तीनों का मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है.  अब इसको लेकर परिवार वाले अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. 


मिली जानकारी के अनुसार वैशाली के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता मायके से गायब हो गई. दूसरी तरफ लालगंज में दो बच्‍चों की मां के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. और वहीं सराय में मायके जा रही महिला गुम हो गई.


बता दें दसर थाना के एक गांव की 21 साल विवाहित अपने मायके में थी. 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी. और सप्ताह भर पहले मायके आई थी. घर के पास दुकान से कुछ सामान लाने की बात कहकर घर से निकली लेकिन घर लौटकर नहीं आई. जब खोजबीन किया गया तो पता चला कि पानापुर पताढ़ गांव का अभिषेक राय उसे भगाकर ले गया है. 


दूसरी तरफ लालगंज थाना के एक गांव से तीन वर्ष और नौ माह के बच्‍चे को लेकर एक महिला आधार कार्ड बनवाने का कहकर लालगंज बाजार गई थी. लेकिन देर रात वापस लौट कर नहीं आई तो खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला. तब पति ने लालगंज थाने में अज्ञात पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी. पति ने आरोप लगाया है कि पत्‍नी 10 हजार नकद और आभूषण लेकर घर से निकली थी. 


वहीं वैशाली के ही सराय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला दो बच्‍चों को लेकर मायके जाने के लिए निकली थी. लेकिन ससुराल से निकलने के बाद वह मायके नहीं पहुंची. जब एसक जानकारी घर वालों को ही तो उसकी खोजबीन की गई. इस क्रम में पता चला कि उसके ससुराल का एक रिश्‍तेदार सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के दिघवारा राय टोला निवासी कुमार गौरव अक्‍सर उसके यहां आता-जाता था. बताया जा रहा है उसी ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पत्‍नी और दोनों बच्‍चों को भगा लिया है. इस मामले में कुमार गौरव, उसकी मां सुनीता देवी, बहन रानी कुमारी और पिता लालबाबू साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

टैग्स