ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार की हाई-टेक पुलिस की अजब तस्वीर : हत्या के आरोपी का हथकड़ी के बदले गमछा से बांधा हाथ; जानिए क्या है पूरा मामला

VAISHALI : बिहार में सुशासन की सरकार है। लेकिन, इसके बाबजूद कोई न कोई नया मामला निकल कर सामने आता रहता है जिसको लेकर कई तरह से सवाल उठते रहते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशा

बिहार की हाई-टेक पुलिस की अजब तस्वीर : हत्या के आरोपी का हथकड़ी के बदले गमछा से बांधा हाथ; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में सुशासन की सरकार है। लेकिन, इसके बाबजूद कोई न कोई नया मामला निकल कर सामने आता रहता है जिसको लेकर कई तरह से सवाल उठते रहते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक कुख्यात अपराधी को पुलिस की टीम बिना हथकड़ी लगाए महज गमछा से हाथ बांधकर ले जा रही है। 


दरअसल, बिहार में सुशासन की सरकार का दावा किया जाता है और किसी सरकार में इस सुसाशन को कायम रखने का सबसे अधिक जवाबदेही यदि  किसी पर सबसे अधिक है तो वो पुलिस प्रसाशन और उसकी पुलिसइंग। ऐसे में अब एक ममाले से पुलिस प्रसाशन पर सवाल उठाना शुरू हो गया है। यह मामला वैशाली के राधोपुर थाना इलाके से जुड़ा हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, राधोपुर थाना इलाके में एक कुख्यात कैदी पुलिसकर्मी हाथो में गमछा बाँध ले जाते नजर आए हैं। इस आरोपी को एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसके बाद इसके मेडिकल जांच को लेकर थाने से कुछ पुलिसकर्मी सदर अस्पताल पहुंचे। जहां गिरफ्तार आरोपी के साथ खुले में चहल - कदमी करती हुई नजरआ रहा है। 


वहीं, इसको लेकर जब पुलिसकर्मी से सवाल किया गया तो वो भी घबरा गए। उसके बाद हड़बड़ाए पुलिसवाले ने फटाफट सिर पर बंधा अपना गमछा खोला और इस आरोपी के हाथ में बाँध दिय। मानो झट से हथकड़ी का इंतजाम कर लिया हो। उसके बाद पुलिसवाले की इस हरकत को देख वहां मौजूद लोग भी भौचक्के रह गए और आपस में इस घटना को लेकर आपसी चर्चा कर रहे हैं।