ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बिहार : खेत में 5 नरमुंड मिलने से सनसनी, तांत्रिक क्रिया में इस्तेमाल की आशंका

HAJIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां हाजीपुर में एक साथ पांच नरमुंड के बरामद हुआ है. घटना के इलाके में सनसनी फैल गई. नरमुंड के पास लाल कपड़ा और अन्य सामान भी

बिहार : खेत में 5 नरमुंड मिलने से सनसनी, तांत्रिक क्रिया में इस्तेमाल की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

HAJIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां हाजीपुर में एक साथ पांच नरमुंड के बरामद हुआ है. घटना के इलाके में सनसनी फैल गई. नरमुंड के पास लाल कपड़ा और अन्य सामान भी मिल है. जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि तांत्रिक क्रिया के लिए इन नरमुंडों का इस्तेमाल किया गया है. पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच में जुट गई है. 


जानकारी के मुताबिक, घटना वैशाली थाना क्षेत्र के अबुल हसनपुर गांव की है. चरवाहा बकरी चरा रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर पांच नरमुंडों पर पड़ी. नरमुंडों को देखकर चरवाहा डर गया और गांव लौट गया. उसने गांव में लोगों को इसकी सूचना दी. जिसके बाद यह बात इलाके में आग की तरह फैल गई और नरमुंडों को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.


बताया जाता है कि सोनी बाला देवी नाम की महिला की जमीन पर यह नरमुंड मिले हैं. जिस पर खेती-किसानी की जाती है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है. ग्रामीण ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी और वो यहां मिले नरमुंडों को देखने के लिए आए हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता