ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : CO की गाड़ी का एक्सीडेंट, भीषण हादसे में बाल-बाल भी अंचलाधिकारी की जान

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां सीओ की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हुआ है. इस हादसे में अंचलाधिकारी की जान बाल-बाल बची है. सीओ की गाड़ी और एक एम्बु

बिहार : CO की गाड़ी का एक्सीडेंट, भीषण हादसे में बाल-बाल भी अंचलाधिकारी की जान
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां सीओ की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हुआ है. इस हादसे में अंचलाधिकारी की जान बाल-बाल बची है. सीओ की गाड़ी और एक एम्बुलेंस में आपने-सामने से जोरदार भिडंत हुआ है. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है.


घटना वैशाली जिले के सराय बाजार की है, जहां एनएच 22 पर भगवानपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी नंदकिशोर प्रसाद निराला की सरकारी गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हो गया है. अंचलाधिकारी की गाड़ी और एंबुलेंस के बीच जोरदार टक्कर हुई है. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है. सीओ नंदकिशोर प्रसाद की जान बाल-बाल बची है.


सड़क पर हुए दुर्घटना के कारण एनएच 22 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सराय पुलिस के द्वारा सड़क जाम को हटाया गया. इस दुर्घटना में दोनों वाहन ने क्षतिग्रस्त हुई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. जानकारी के मुताबिक भगवानपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी हाजीपुर से भगवानपुर की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.