ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : भतीजे ने अपनी चाची से रचाई शादी, बंद कमरे में मांग में भर दिया सिंदूर

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल एक भतीजे ने अपनी चाची से शादी रचा ली है. रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली इस घटना की चर्चा पूरे

बिहार : भतीजे ने अपनी चाची से रचाई शादी, बंद कमरे में मांग में भर दिया सिंदूर
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल एक भतीजे ने अपनी चाची से शादी रचा ली है. रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली इस घटना की चर्चा पूरे गांव में है. शादी के बाद दोनों गायब हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र की है. यहां रेपुरा गांव में एक भतीजे ने अपनी चाची से शादी रचा ली. बताया जा रहा है कि चार साल से दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे. अंततः दोनों ने बुधवार को एक होने का निर्णय लिया और भतीजे ने चाची की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपना बना लिया. इस घटना के बाद दोनों को घर से निकाल दिया गया. जिसके बाद से दोनों गायब हो गए. 


बताया जा रहा है कि युवक भी अपनी चाची के प्यार में पागल हो गया था. दोनों का इश्क परवान चढ़ा और बुधवार की रात युवक ने बंद कमरे में अपनी चाची की मांग में सिंदूर भर दी. मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला का पति काम से वापस घर लौटा. जानकारी मिलने के बाद उसने सबसे पहले अपनी पत्नी से इस बारे में पूछा तो जवाब सुनकर उसके होश उड़ गए. पत्नी ने कहा कि हां हमने शादी रचा ली है, और अब हम उसी के साथ रहेंगे. वही हमारी दुनिया है.


उधर प्रेमी जोड़े की गायब होने की खबर पूरे इलाके में फैल गई. किसी ने उन्हें नहीं देखा. फिलहाल, इस मामले में लालगंज थाना पुलिस भी कुछ नहीं बता रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दोनों कहा गए.