ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

'पकड़ो -पकड़ो मोबाइल लेकर भाग रहा है....', उग्र भीड़ ने चोर को दी तालबानी सजा; युवक की पीट- पीटकर हत्या

Bihar Crime News: चोरी के आरोप में एक युवक को भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव और सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की...

'पकड़ो -पकड़ो मोबाइल लेकर भाग रहा है....', उग्र भीड़ ने चोर को दी तालबानी सजा; युवक की पीट- पीटकर हत्या
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां चोरी के आरोप में एक युवक की भीड़ ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए युवक के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसकी जान चली गई.


मामला हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के पचिसकुरवा गांव के पास का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात एक स्थानीय होटल में मोबाइल और पैसे चोरी करने के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी.


बताया जा रहा है कि पिटाई इतनी ज्यादा की गई कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद लोगों ने शव को वहीं छोड़ दिया. शनिवार सुबह जब आसपास के लोगों ने होटल के पास युवक का शव देखा तो पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.


मृतक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमापुर गांव निवासी 31 वर्षीय संतोष पासवान के रूप में हुई है. संतोष पासवान, बिशनदेव पासवान का पुत्र था. घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिवार में मातम छा गया.


घटना की सूचना मिलने के बाद वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा और औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक के साथ मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे. इसके लिए होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.


एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. चोरी या किसी भी आरोप की जांच पुलिस करती है. दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.