ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बगैर महिला पुलिस के शराब खोजने पटना से वैशाली पहुँच गई पुलिस, शराब नहीं मिला तो बोली.. सॉरी

VAISHALI : शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है. समीक्षा बैठक के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. लेकिन इस दौरान पुलिस वाले खुद ही ऐसी हरकत कर देते हैं ज

बगैर महिला पुलिस के शराब खोजने पटना से वैशाली पहुँच गई पुलिस, शराब नहीं मिला तो बोली.. सॉरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

VAISHALI : शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है. समीक्षा बैठक के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. लेकिन इस दौरान पुलिस वाले खुद ही ऐसी हरकत कर देते हैं जिससे उनकी बदनामी हो जाती है. इस बीच खबर वैशाली जिला के हाजीपुर थाना क्षेत्र के हथसारगंज से है जहां में पटना से आई उत्‍पाद विभाग की टीम की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है. यहां नई-नई हुई शादी के बाद नवदंपती के कमरे में बिना महिला सिपाही के शराब की तलाशी लिए जाने का मामला सामने आया है.


इस दौरान कमरे के सारे सामान को तितर बितर कर दिया गया. साथ ही तीन मंजिला घर के कोने-कोने की तलाशी ली गई. जब कुछ नहीं मिला तो उत्‍पाद विभाग की टीम सॉरी बोलकर लौट गई. वहीं इस मामले को लेकर परिवार के लोग सदमे में हैं. आपको बता दें कि पिछले दिनों में पटना में हुई ऐसी ही एक घटना को लेकर पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी.


मिली जानकारी के मुताबिक बूटन भगत के बेटे राहुल की शादी एक सप्‍ताह पहले हुई थी. बुधवार देर शाम अचानक पटना से उत्‍पाद विभाग की टीम पहुंच गई. तीन म‍ंजिले घर में सभी अचानक से घुस गए. उनको देखकर परिवार के लोग सहम गए. पूछा तो कहा कि हम शराब चेक करने आए हैं. इसके बाद हर कमरे की तलाशी ली जाने लगी. वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि अभी दुल्‍हन के आने की खुशी मना रहे थे लेकिन जिस तरह से यह कार्रवाई हुई है, उससे समाज के लोग भी हमें शक की नजरों से देखने लगे हैं.

टैग्स