ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बड़ी खबर: मां ने चार बच्चों संग खाई ज़हर, मां समेत 4 की मौत, 1 की स्थिति गंभीर

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के वैशाली से आ रही है, जहां एक मां ने अपने चार बच्चों के साथ गेहूं में डालने वाला सल्फास खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। इसमें मां और तीन बच्

बड़ी खबर: मां ने चार बच्चों संग खाई ज़हर, मां समेत 4 की मौत, 1 की स्थिति गंभीर
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के वैशाली से आ रही है, जहां एक मां ने अपने चार बच्चों के साथ गेहूं में डालने वाला सल्फास खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। इसमें मां और तीन बच्चे की इलाज के दौरान ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्चे का पटना में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। 


मामला पातेपुर थाना क्षेत्र के सुक्की का है। घटना को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक़ आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला ने ऐसा कदम उठाया है। वहीं सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक महिला की पहचान 35 साल की रिंकू देवी के रूप में की गई है। 


वहीं तीन बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसमें 10 साल का करण, 8 साल की शिवानी, 4 साल की सलोनी है। वहीं एक बच्ची की स्थिति अब भी गंभीर बताई जा रही है। बच्ची 2 साल की संध्या बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज पटना में किया जा रहा है। हैरान करने वाली बात है कि एक मां ने अपने ही चार बच्चों और ज़हर खिला दिया ओर उसने खुद भी ज़हर खाकर अपनी जान दे दी। इसके पीछे ज़रूर कोई गंभीर मामला माना जा रहा है। 

टैग्स