ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: ‘हम तुमसे दिल लगा के दिन-रात रोते हैं..’ आरजेडी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बार-बाला का डांस

बिहार के हाजीपुर में आरजेडी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर हुआ बार-बाला का डांस. पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने देर रात तक लिया मजा.

Bihar News
सदस्यता अभियान में बार-बाला
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में शादी-विवाह हो या अन्य आयोजन बार-बाला का डांस खूब होता है लेकिन जब यही बार बाला का डांस किसी सरकारी या राजनीतिक कार्यक्रम कराया जाए तो सवाल उठना लाजमी हो जाता है। हाजीपुर में एक आरजेडी नेता द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में बार-बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए, जिसको लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। 


दरअसल, हाजीपुर के पासवान चौक पर स्थित एक निजी होटल में आरजेडी के पूर्व प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया की तरफ से पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरजेडी के इस कार्यक्रम में राजनीतिक चर्चा तो हुई ही, पार्टी नेताओं के मनोरंजन के लिए बड़ी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बार-बाला का डांस आयोजित किया गया था।


देर रात तक पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बार-बाला के डांस का मजा लेते रहे। लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए अलग-अलग काउंटर भी लगाए गए थे। होटल में आने वाले लोगों के लिए हर तरह की व्यवस्था की गई थी। अब बार-बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर आरजेडी की खूब किरकिरी हो रही है। हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल हो रहे वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता