ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

3 बच्चों की मां से डॉक्टर को हुआ प्यार, आम के बगीचे में जाकर दोनों ने उठा लिया बड़ा कदम

VAISHALI: दिल लगी दिवार से तो परी क्या चीज है...यह कहावत भगवानपुर थाना क्षेत्र के सहथा गांव में चरितार्थ होते दिखा। सहथा गांव निवासी पशु चिकित्सक 45 वर्षीय मणिभूषण कुमार को गा

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: दिल लगी दिवार से तो परी क्या चीज है...यह कहावत भगवानपुर थाना क्षेत्र के सहथा गांव में चरितार्थ होते दिखा। सहथा गांव निवासी पशु चिकित्सक 45 वर्षीय मणिभूषण कुमार को गांव के ही 3 बच्चों की मां सुनील कुमार राय की पत्नी 35 वर्षीय सुनैना देवी से प्यार हो गया। प्यार में पागल प्रेमी जोड़े ने सल्फाॅस खाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची भगवानपुर थाना की पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

3 बच्चों की मां से डॉक्टर को हुआ प्यार, आम के बगीचे में जाकर दोनों ने उठा लिया बड़ा कदम

क्या है पूरा मामला

भगवानपुर थाना क्षेत्र के सहथा गांव निवासी मणिभूषण की गांव के ही सुनैना देवी से पांच साल पूर्व प्यार हो गया था। दोनों एक दूसरे से छुप-छुप कर मिलने तथा बात करते थे। प्रेम परवान चढ़ा और दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खा ली। घर वालों को इसकी जानकारी होने पर कई बार पंचायत भी हुआ था। लेकिन दोनों एक दूसरे से मिलने से बाज नहीं आए। 


रविवार को दोनों घर से लगभग एक किलोमीटर दूर आम के बगीचे में मिलने पहुंचे। जहां दोनों ने जहर खा लिया। जहर खाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रेमी मौके पर ही बेहोश पड़ा था। मौके पर जुटे लोगांे ने मणिभूषण को इलाज के लिए लालगंज के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। 


सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मणिभूषण की मौत के बाद परिजन शव लेकर गांव लौट गए। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना भगवानपुर थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्येंद्र सत्यार्थी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। प्रेमी एवं प्रेमिका के तीन-तीन बच्चे है। घटना के बाद बच्चों के भविष्य को लेकर परिजनों को चिंता सता रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता