ब्रेकिंग
पत्रकारिता से इंजीनियरिंग तक का सफर, अब बिहार में चिराग की पार्टी की संभालेंगे कमान; जानिए कौन हैं LJP (R) के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेकपटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के अनंत सिंह! बोले- मांग पूरी करो या नहीं, लेकिन मारने का नियम नहीं10-10 लाख लेकर बना दिया ‘फर्जी ट्रैकमैन’... रेलवे ट्रैक पर सर्वे करते पकड़े गए दो युवक, खुला चौंकाने वाला राजचिराग पासवान ने बना दी नई टीम! लोजपा में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीसदर अस्पताल में महिला डॉक्टर पर पति ने किया हमला, जूते से पीटा और आंखों में स्प्रे डालापत्रकारिता से इंजीनियरिंग तक का सफर, अब बिहार में चिराग की पार्टी की संभालेंगे कमान; जानिए कौन हैं LJP (R) के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेकपटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के अनंत सिंह! बोले- मांग पूरी करो या नहीं, लेकिन मारने का नियम नहीं10-10 लाख लेकर बना दिया ‘फर्जी ट्रैकमैन’... रेलवे ट्रैक पर सर्वे करते पकड़े गए दो युवक, खुला चौंकाने वाला राजचिराग पासवान ने बना दी नई टीम! लोजपा में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीसदर अस्पताल में महिला डॉक्टर पर पति ने किया हमला, जूते से पीटा और आंखों में स्प्रे डाला

वैशाली में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली

VAISHALI: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दोस्तों के बीच हुए विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस दौरान तीन लोगों को गोली लगी है। घटना वैशाली के महुआ बाजार की बत

वैशाली में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दोस्तों के बीच हुए विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस दौरान तीन लोगों को गोली लगी है। घटना वैशाली के महुआ बाजार की बतायी जा रही है। जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि दो युवकों को ही गोली लगी है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मिली जानकारी के अनुसार महुआ के पंचमुखी चौक पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में 2 लोग घायल हो गये हैं जबकि एक बाल-बाल बचा। घायल सौरभ कुमार पिता राजेश राय ग्राम सदा पुर महुआ का रहने वाला है जबकि दूसरा सचिन कुमार पिता विजय राय ग्राम सदारपुर महुआ का ही रहने वाला है। वही तीसरा बच्चु कुमार पिता राज नारायण राय घर वाजित पुर थाना बिदुपुर का रहने वाला है। सौरभ कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल रेफर किया गया है अन्य 2 का इलाज अनुमंडल हॉस्पिटल महुआ में चल रहा है।