ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

वैशाली में पंचायत की तुगलकी करतूत, बिजली के खम्बे से बांध युवक को पीट-पीटकर मार डाला

VAISHALI : बिहार के वैशाली में पंचायत का क्रूरतम चेहरा देखने को मिला. जहां साथी मजदूर की हत्या का आरोप लगा ग्रामीणों ने पहले पंचायत बिठाई, पंचायत में आरोपी को खम्बे से बाँध ब

वैशाली में पंचायत की तुगलकी करतूत, बिजली के खम्बे से बांध युवक को पीट-पीटकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI :  बिहार के वैशाली में पंचायत का क्रूरतम चेहरा देखने को मिला. जहां साथी मजदूर की हत्या का आरोप लगा ग्रामीणों ने पहले पंचायत बिठाई, पंचायत में आरोपी को खम्बे से बाँध बुरी तरह से पीटा. पिटाई से मजदूर की मौत हो गई. ये शर्मनाक और क्रूर वारदात की तस्वीर सामने आई है वैशाली जिले के पातेपुर से. 


पातेपुर के मुर्तजापुर का रहने वाला सुखलाल पासवान हरियाणा में मजदूरी करता था. हरियाणा में 6 महीने पहले साथी मजदूर और मृतक सुखलाल का पड़ोस दीपक पासवान की हादसे में मौत हो गई थी. हादसे के 6 महीने बाद सोमवार को सुखलाल जब अपने गांव मुर्तजापुर डुमरी वापस आया तो गांव वालों ने दीपक की ह्त्या का आरोप लगा उसपर पंचायत बिठा दी.  


दीपक की हरियाणा में हुई मौत का आरोप सुखलाल पर लगा. पंचायत ने सुखलाल को खम्बे से बांधकर पिटाई शुर कर दी. पुलिस को मजदूर की खम्बे से बांध पिटाई की खबर मिली तो पुलिस भागी भागी मौके पर पहुंची और मजदूर सुखलाल को खम्बे से खोल अस्पताल पहुंचाया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले सुखलाल पासवान की मौत हो चुकी थी.


इस क्रूर तुगलकी करतूत मामले में पातेपुर थाने की पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है. पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. पंचायत के इस क्रूर तुगलकी करतूत की खबर से इलाके के लोग स्तब्ध हैं.

टैग्स