ब्रेकिंग
ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिरा, हादसे में पायलट और को-पायलट की दर्दनाक मौतBihar Politics : रिजर्वेशन पर आमने-सामने दो बड़े दलित नेता! चिराग के बयान के बाद संतोष मांझी की हुंकार—आरक्षण की समीक्षा का अर्थ खत्म करना नहींनेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतराBihar News : नेपाल के सैलाब से बिहार में बढ़ी टेंशन! CM सम्राट ने बगहा-वाल्मीकिनगर समेत सीमावर्ती इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षणट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिरा, हादसे में पायलट और को-पायलट की दर्दनाक मौतBihar Politics : रिजर्वेशन पर आमने-सामने दो बड़े दलित नेता! चिराग के बयान के बाद संतोष मांझी की हुंकार—आरक्षण की समीक्षा का अर्थ खत्म करना नहींनेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतराBihar News : नेपाल के सैलाब से बिहार में बढ़ी टेंशन! CM सम्राट ने बगहा-वाल्मीकिनगर समेत सीमावर्ती इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

वैशाली में कल शाह CAA पर बिहारियों को देंगे जागरुकता संदेश, पटना में कार्यकर्ताओं के बीच बाटेंगे चुनावी मैसेज

PATNA : केन्द्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल बिहार पहुंच रहे हैं। अमित शाह वैशाली की धरती से जहां बिहार के लोगों को सीएए पर संदेश देंगे। वहीं बीजेपी कार्

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : केन्द्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल बिहार पहुंच रहे हैं। अमित शाह वैशाली की धरती से जहां बिहार के लोगों को सीएए पर संदेश देंगे। वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए भी वे चुनावी साल में विशेष संदेश लेकर बिहार पहुंच रहे हैं।


बीजेपी सीएए के प्रति फैले भ्रम को दूर करने के उदेश्य से बड़े पैमाने पर जनजागरण अभियान चला रही है। इसी कड़ी में अमित शाह कल यानि 16 जनवरी को बिहार के वैशाली पहुंचेंगे। इस दौरान वह जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि भारत में नागरिकता कानून लागू होने के बाद से इसका विरोध हो रहा है। वहीं इसके बीच बीजेपी ने देशव्यापी अभियान छेड़ रखा है। बीजेपी के तमाम बड़े नेता अपने-अपने क्षेत्रों में जनसभाओं के जरिए लोगों को जागरुक करने में जुटे हैं।


उनके बिहार दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ है, वहीं भाजपा नेताओं में उत्साह है। बैठक में वे बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को जीत का मंत्र देकर जाएंगे। वैसे माना जाए तो अमित शाह का बतौर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ये आखिरी दौरा होगा। क्योंकि अब कुछ दिनों के अंदर अमित शाह बीजेपी की कमान जेपी नड्डा को सौंपने जा रहे हैं।


शाह के इस दौरे के लेकर बिहार बीजेपी में खासा उत्साह दिख रहा है। चुनावी साल में शाह के मंत्र से बीजेपी में नयी जान फूंकने की कोशिश की जाएगी। सीएए-एनआरसी पर आपस में उलझे नजर आ रहे एनडीए के घटक दलों के बीच भी सामंजस्य वाली स्थिति पैदा करने की कोशिश भी होगी। बता दें कि एक तऱफ नीतीश कुमार जहां एलान कर चुके हैं बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा वहीं बीजेपी सीएए-एनआरसी पूरे देश में लागू करने की बात कह रही है।  





टैग्स