ब्रेकिंग
Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे

वैशाली महोत्सव 2025: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

VAISHALI: वैशाली में अभिषेक पुष्करणी सरोवर के पास वैशाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। 10 अप्रैल से लेकर 12

BIHAR
वैशाली महोत्सव
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI:  वैशाली में अभिषेक पुष्करणी सरोवर के पास वैशाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। 10 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक वैशाली महोत्सव चलेगा। पर्यटन विभाग, बिहार सरकार पटना और जिला प्रशासन के संयुक्त देख-रेख में इस महोत्सव का आयोजन हो रहा है। 


इस समारोह का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। जिसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। महोत्सव का शुभारंभ के बाद मशहूर बॉलीवुड गायक बी प्राक ने अपनी प्रस्तुति दी। 11 अप्रैल को मैथिली ठाकुर और 12 अप्रैल को प्रसिद्ध हॉलीवुड सिंगर श्रद्धा पंडित अपनी प्रस्तुति देंगी। गजल गायक सत्यम आनंद और गायक विनोद ग्वार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।


मौके पर वैशाली के सांसद विणा देवी,  एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी, विधायक  सिद्धार्थ पटेल, विधायक  मुकेश रौशन, विधायक संजय कुमार सिंह, सचिव ,पर्यटन  लोकेश कुमार सिंह,  जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री ललित मोहन शर्मा के साथ कई वरीय पदाधिकारी मौजूद  रहे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता