ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी के बुलडोजर एक्शन पर VIP ने बोला हमला, कहा..अतिक्रमण हटाने के नाम पर दबंगई छोड़े सरकारBihar Satellite Township: चिंता मत करिए...आपके जमीन की कीमत 10 गुणा बढ़ने वाली है, सरकार ने बताया- कैसे डेवलपट होगा टाउनशिप, क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी...डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे विजय चौधरी, बोले- नीतीश के विजन पर ही बिहार में चलेगी एनडीए सरकारबिहार में मेगा सड़क परियोजनाओं के लिए लैंड पुलिंग पर जोर, जमीन को डेवलप कर वापस करेगी सरकार; किसानों को मिलेगा ज्यादा फायदामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की हाई लेवल मीटिंग, नगर विकास और पंचायती राज विभाग को दिए अहम निर्देशसम्राट चौधरी के बुलडोजर एक्शन पर VIP ने बोला हमला, कहा..अतिक्रमण हटाने के नाम पर दबंगई छोड़े सरकारBihar Satellite Township: चिंता मत करिए...आपके जमीन की कीमत 10 गुणा बढ़ने वाली है, सरकार ने बताया- कैसे डेवलपट होगा टाउनशिप, क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी...डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे विजय चौधरी, बोले- नीतीश के विजन पर ही बिहार में चलेगी एनडीए सरकारबिहार में मेगा सड़क परियोजनाओं के लिए लैंड पुलिंग पर जोर, जमीन को डेवलप कर वापस करेगी सरकार; किसानों को मिलेगा ज्यादा फायदामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की हाई लेवल मीटिंग, नगर विकास और पंचायती राज विभाग को दिए अहम निर्देश

12 साल के प्रेम का खौफनाक अंत: शादी तय होते ही प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी, बाद में युवक की भी मौत

Bihar Crime News: 12 साल का रिश्ता… और एक पल में सब खत्म। प्यार, गुस्सा और बंदूक की आवाज ने ऐसी कहानी लिख दी जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। आखिर सच क्या है—खुदकुशी या कुछ और?

12 साल के प्रेम का खौफनाक अंत: शादी तय होते ही प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी, बाद में युवक की भी मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लंबे समय से चल रहा प्रेम संबंध खून-खराबे में बदल गया। भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को गोली मार दी और उसके बाद खुद की भी जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और कई सवाल खड़े हो गए हैं।


12 साल पुराने रिश्ते का दर्दनाक अंत

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक पंकज कुमार और घायल युवती गंगा कुमारी एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों के बीच करीब 12 साल से प्रेम संबंध था। परिवार और गांव के लोग भी इस रिश्ते से वाकिफ बताए जा रहे हैं। लेकिन हाल ही में युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, जो अगले महीने होने वाली थी।


बताया जा रहा है कि इसी बात से युवक काफी आहत था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी तनाव के बीच यह घटना घटित हुई।


घर में घुसकर मारी गोली

घटना वाली रात पंकज कथित तौर पर गंगा के घर पहुंचा। वहां उसने युवती पर गोली चला दी। गोली युवती की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


खुद को भी लगी गोली, मौके पर मौत

घटना को अंजाम देने के बाद युवक गांव के पास एक बगीचे की ओर चला गया। वहां उसने खुद को भी गोली मार ली। बताया जा रहा है कि उसे सीने और सिर में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


हथियार नहीं मिला, बढ़ा रहस्य

इस पूरे मामले में एक बड़ा सवाल यह है कि घटनास्थल से पुलिस को कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में यह शक भी जताया जा रहा है कि मामला जितना सीधा दिख रहा है, उतना है नहीं। पुलिस अब हर पहलू से जांच कर रही है।


दोनों पक्षों के अलग-अलग आरोप

मामले में दोनों परिवारों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है, जबकि युवती के पिता ने इसे लूट की नीयत से किया गया हमला बताया है। उनका कहना है कि घर में शादी के लिए पैसे रखे गए थे, जिसकी जानकारी युवक को थी।


पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है, लेकिन सभी बिंदुओं—हत्या, आत्महत्या या साजिश—को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Ramakant kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें