ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

BIHAR CRIME: वैशाली में ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

वैशाली जिले के गोरौल बाजार में अपराधियों ने हथियार के बल पर एक ज्वेलरी शॉप से 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

Bihar
अपराधियों में पुलिस का डर खत्म
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार वैशाली में बदमाशों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप से 20 लाख का जेवर लूटकर अपराधी फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में स्थित गोरौल बाजार में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए हथियार के बल पर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। यह घटना थाना से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, ज्वेलरी दुकानदार अरुण कुमार साह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार करीब छह बदमाश हथियार लहराते हुए दुकान में घुस आए। उन्होंने पिस्तौल की नोक पर दुकानदार और मौजूद ग्राहकों को डराकर अलमारियों में रखे गहनों को लूट लिया और कुछ ही मिनटों में फरार हो गए।


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों में भय का माहौल है। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली, गोरौल थाने की टीम मौके पर पहुंची। एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित दुकानदार से गहन पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। यह वारदात एक बार फिर यह साबित करती है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं।

वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट