ब्रेकिंग
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम

Hajipur News : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! दिनदहाड़े राज मिस्त्री के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग; मचा हड़कंप

Hajipur News : हाजीपुर में जढुआ चिकनौटा में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने राज मिस्त्री को दरवाजे पर चढ़कर गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गया।

BIHAR CRIME NEWS
हाजीपुर में गोलीबारी
© REPORTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसामान पर है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं लोगों की हत्या की जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो,इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आया है। जहां दिनदहाड़े राज मिस्त्री पर फायरिंग की गई है।


जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर में जढुआ चिकनौटा में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने राज मिस्त्री को दरवाजे पर चढ़कर गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर के द्वारा घायल का इलाज किया गया। घायल को दो गोली मारी गई है।


वही, इस घटना में  घायल की पहचान जढुआ चिकनौटा निवासी बिंदेश्वर राय के 26 वर्षीय विपिन कुमार के रूप में हुई है। विपिन कुमार अपने चाचा के दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान करीब दो बाइक पर सवार चार की संख्या में बदमाश अचानक पहुंचकर गोलीबारी शुरू कर दी। ‌ जिसमें विपिन को दो गोली लगी है।


इसके साथ ही घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने घर के महिला को भी जाते-जाते धमकी दिया। गोली लगने के बाद वह घायल अवस्था में जमीन पर खून से लथपथ होकर गिर गया। घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया ।घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ललित मोहन शर्मा, हेडक्वार्टर डीएसपी अबू जफर इमाम एवं नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।


इधर, पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में कार्रवाई में जुटी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता