ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

BIHAR NEWS : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, चार जवान चोटिल; इलाके में मची अफरातफरी

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा के नेहरा थाना क्षेत्र से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां वाहन चेकिंग के दौरान असमाजिक तत्वों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। पुलिस द्वारा

BIHAR NEWS : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, चार जवान चोटिल; इलाके में मची अफरातफरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा के नेहरा थाना क्षेत्र से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां वाहन चेकिंग के दौरान असमाजिक तत्वों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से लाइसेंस और गाड़ी के कागजात मांगे गए तभी गाड़ी में सवार लोगों ने डंडे और ईंट से वार करना शुरू कर दिया। 


जानकारी के अनुसार, दरभंगा के नेहरा थाना क्षेत्र से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां वाहन चेकिंग के दौरान असमाजिक तत्वों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से लाइसेंस और गाड़ी के कागजात मांगे गए तभी गाड़ी में सवार लोगों ने डंडे और ईंट से वार करना शुरू कर दिया। इस हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।


वहीं, असामाजिक तत्वों ने डॉयल 112 नंबर के पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।हमले के आरोप में पुलिस ने बहेड़ा थाना क्षेत्र के देवराम निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। नेहरा थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वरीय पदाधिकारियों ने निर्देश पर नेहरा थाना पुलिस लुल्हवा चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी।


इस क्रम में धरौड़ा की ओर से आ रही एक स्कार्पियो को रोका गया। ड्राइवर से लाइसेंस व कागजात दिखाने को कहा गया। लाइसेंस और गाड़ी के कागज नहीं दिखाने पर पुलिस ने जैसे ही चालान काटने के लिए मशीन निकाली, वैसे ही गाड़ी में बैठे लोगों ने मशीन झपटने की कोशिश की। इस दौरान गाड़ी में बैठे लोगों ने पुलिस वालों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुए लाठी, डंडा व ईंट से वार करना शुरू कर दिया। इधर, इस हमले में चार पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। स्कार्पियो पर सवार दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि चालक अन्य सवार के साथ स्कार्पियो लेकर फरार हो गया।