ब्रेकिंग
‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला‘मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान दे देना’, पुलिस एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरलमोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ा‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला‘मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान दे देना’, पुलिस एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरलमोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ा

यूपी में सड़क हादसे में बिहार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, सासाराम में मातम

SASARAM: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में सासाराम के 5 लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। मोची टोला जानी बाजार इलाके में मात

यूपी में सड़क हादसे में बिहार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, सासाराम में मातम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में सासाराम के 5 लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। मोची टोला जानी बाजार इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोग शव का इंतजार कर रहे हैं। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पांचों मृतक सासाराम के रहने वाले थे। सभी बच्चे का इलाज कराने दिल्ली गये हुए थे लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी। परिजन शव को लेकर सासाराम लौट रहे थे। तभी कार और डंपर की टक्कर में पांचों की दर्दनाक मौत हो गयी।


सासाराम के मोची टोला जानी बाजार निवासी मोहम्मद शमीम के 5 वर्षीय पुत्र कैंसर से जुझ रहा था। उसकी मौत दिल्ली में इलाज के दौरान हो गयी थी। मौत के बाद बच्चे की लाश को निजी वाहन से लेकर परिजन सासाराम लौट रहे थे तभी सुल्तानपुर के पास सड़क कंस्ट्रक्शन कंपनी के डंपर से कार की टक्कर हो गई। 


हादसा इतना भयावह था कि कार का परखच्चा उड़ गया। इस हादसे में 3 महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई। घटना में मृतक एहसान की मां रुखसार प्रवीण, बुआ शाहीन परवीन, फूफा गुड्डू और नानी जलीला परवीन की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर शाहरुख की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। 


घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर के डीएम जसवीर कौर और पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा मौके पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को सासाराम भेजा जाएगा। सासाराम के मोची टोला में मातम पसरा है। मृतकों के घर के पास काफी भीड़ इकट्ठा हो गई है। सूचना मिलने के बाद कई लोग सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय लोग शव का इंतजार कर रहे हैं।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता