ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

UP की शादीशुदा महिला को बिहार के PUBG प्लेयर से हुआ प्यार, पति को छोड़कर हो गई फरार

DESK : सोशल मीडिया पर प्यार मोहब्बत और शादी के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे. लेकिन पबजी गेम पर प्यार का मामला पहली बार सुनने में आ रहा है. ये कहानी है उत्तर प्रदेश के महाराजगंज क

UP की शादीशुदा महिला को बिहार के PUBG प्लेयर से हुआ प्यार, पति को छोड़कर हो गई फरार
First Bihar
2 मिनट

DESK : सोशल मीडिया पर प्यार मोहब्बत और शादी के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे. लेकिन पबजी गेम पर प्यार का मामला पहली बार सुनने में आ रहा है. ये कहानी है उत्तर प्रदेश के महाराजगंज की है. जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक शादीशुदा महिला बिहार के PUBG प्लेयर के प्यार में ऐसे फंसी कि घर-परिवार छोड़कर बिहार जा पहुंची. 


इसके बाद महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला को बरामद कर पति के हवाले कर दिया है. पुलिस के मुताबिक 3 मार्च की रात अचानक महिला अपने घर से लापता हो गई. पति ने श्यामदेउरवा थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. थानाध्यक्ष आनन्द गुप्ता के मुताबिक महिला के लापता होने के बाद 4 मार्च को पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई. महिला के लापता होने का मामला दर्ज होते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी. 


जांच में सामने आया कि महिला को PUBG खेलने की आदत थी. इस दौरान उसकी बात बिहार के मुजफ्फरपुर में रहने वाले एक लड़के से होने लगी. दोनों के बीच बातचीत प्यार में तब्दील हो गई और महिला घर से फरार होकर लड़के से मिलने पहुंच गई. 


महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस के मुताबिक महिला सुष्मिता सरकार और उसका पति मूल रूप से बंगाल के रहने वाले हैं और काफी समय से यूपी के महाराजगंज जिले में रह रहे हैं.

टैग्स