ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

यूपी के मोस्टवांडेट राजन तिवारी ने खुद को बताया निर्दोष, अतीक हत्याकांड को लेकर कही ये बात

MADHEPURA: उत्तर प्रदेश पुलिस की मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल बिहार के बाहुबली राजन तिवारी मंगवार को मधेपुरा स्थित सिंघेश्वर स्थान पहुंचे और भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। प्रयागराज में

यूपी के मोस्टवांडेट राजन तिवारी ने खुद को बताया निर्दोष, अतीक हत्याकांड को लेकर कही ये बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: उत्तर प्रदेश पुलिस की मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल बिहार के बाहुबली राजन तिवारी मंगवार को मधेपुरा स्थित सिंघेश्वर स्थान पहुंचे और भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद चर्चा में आए राजन तिवारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। राजन तिवारी ने कहा है कि यूपी में उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।


यूपी पुलिस की मोस्टवांडेट की लिस्ट में शामिल हुए राजन तिवारी ने कहा है कि उनके ऊपर उत्तर प्रदेश में कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है और जो भी बातें कहीं जा रही हैं वह पूरी तरह से बेबुनियाद है। जो मुकदमे थे वे खत्म हो गए हैं, एक-दो राजनीतिक मुकदमे रह गए हैं। जहां तक लिस्ट की बात हो रही है तो यूपी की पुलिस को जांच करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच करे अगर दोष साबित होता है तो वे सजा के लिए तैयार हैं। 


वहीं अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या को लेकर उठ रहे सवाल पर राजन तिवारी ने कहा कि एक अपराधी को किसी दूसरे अपराधी ने मारा है। पुलिस ने उन अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। सरकार सख्ती से काम कर रही है और जो लोग भी दोषी होंगे वे बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब उमेश पाल की हत्या हुई उस वक्त तो किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की। इस घटना में पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई, उनके परिवार के बारे में किसी ने नहीं सोचा। यूपी पुलिस के उन दोनों जवानों के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता