ब्रेकिंग
कैमूर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बारात से खाना खाकर लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत✦बिहार में चलती मालगाड़ी पर किसने फेंके पत्थर? लोको पायलट घायल, RPF ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया; हरिनगर-चमुआ के बीच मचा हड़कंप✦बिहार की नल-जल योजना में AI की एंट्री, अब फोन पर सुनेगा आपकी शिकायत; समाधान के बाद खुद पूछेगा- काम से संतुष्ट हैं या नहीं?✦वर्दी में सैल्यूट नहीं..अफसर के पैर छुए ! पारण परेड के बाद मद्य निषेध 'उपायुक्त' ने नवनियुक्त विभागीय सिपाहियों से कराया चरण स्पर्श, तस्वीर वायरल होने के बाद मचा बवाल...✦बिहार में 10,479 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी बंपर बहाली! BPSC की नई परीक्षा पास करना जरूरी, जानें 160+40 अंकों वाला चयन फॉर्मूला✦कैमूर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बारात से खाना खाकर लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत✦बिहार में चलती मालगाड़ी पर किसने फेंके पत्थर? लोको पायलट घायल, RPF ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया; हरिनगर-चमुआ के बीच मचा हड़कंप✦बिहार की नल-जल योजना में AI की एंट्री, अब फोन पर सुनेगा आपकी शिकायत; समाधान के बाद खुद पूछेगा- काम से संतुष्ट हैं या नहीं?✦वर्दी में सैल्यूट नहीं..अफसर के पैर छुए ! पारण परेड के बाद मद्य निषेध 'उपायुक्त' ने नवनियुक्त विभागीय सिपाहियों से कराया चरण स्पर्श, तस्वीर वायरल होने के बाद मचा बवाल...✦बिहार में 10,479 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी बंपर बहाली! BPSC की नई परीक्षा पास करना जरूरी, जानें 160+40 अंकों वाला चयन फॉर्मूला

पटना के मंदिरी इलाके में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित मंदिरी इलाके में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बिहार न्यूज
युवक की पहचान में जुटी बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के मंदिरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की लाश सड़क के किनारे गली में गिरा हुआ मिला। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित चीना कोठी से नीचे मंदिरी नाले की है।


घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। नशे के कारण मौत होने की आशंका जतायी जा रही है। युवक की संदिग्ध मौत की जांच की जा रही है। 


मंदिरी में युवक की लाश मिलने की खबर रविवार की दोपहर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन किसी ने भी युवक की पहचान नहीं की। शव को अज्ञात मानकर पुलिस उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच ले गयी है। शव की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। 


अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवक मंदिरी इलाके में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस युवक की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पटना से सूरज की रिपोर्ट