ब्रेकिंग
Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवाद

यूनियन बैंक में लगी भीषण आग, फर्नीचर और कुछ कागजात जलकर राख

KAIMUR : कैमूर जिले के मोहनिया स्थित यूनियन बैंक मोहनिया शाखा में अचानक आग लग गई. धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने मोहनिया थाना को सूचना दी. मौके पर मोहनिया पुलिस, बैंक मैनेजर और

यूनियन बैंक में लगी भीषण आग, फर्नीचर और कुछ कागजात जलकर राख
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : कैमूर जिले के मोहनिया स्थित यूनियन बैंक मोहनिया शाखा में अचानक आग लग गई. धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने मोहनिया थाना को सूचना दी. मौके पर मोहनिया पुलिस, बैंक मैनेजर और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची जिसके बाद करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने की वजह से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल हो गया. 


मौके पर पहुंचे शाखा प्रबंधक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है. फिलहाल आग पर  काबू पा लिया गया है. फर्नीचर और कुछ कागजात जले हैं वहीं कैश बिल्कुल सुरक्षित हैं. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने बताया कि थाना द्वारा बताया गया कि यूनियन बैंक में आग लग गई है जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आग को बुझा लिया गया है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है.


वहीं, मौके पर पहुंचे मोहनिया थाने की एएसआई ने बताया कि पब्लिक द्वारा सूचना मिली थी कि युनियन बैंक मोहनिया में आग लग गई है जिसके बाद दल बल के साथ बैंक पहुंचकर अग्निशमन विभाग को मामले की जानकारी दी गई. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता