ब्रेकिंग
17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत‘हद में रहकर बोलिए.. नहीं तो पूरी जन्म कुंडली खोल देंगे’, प्रशांत किशोर ने गिरिराज सिंह को चेतायापप्पू यादव ने किया बड़ा दावा, कहा..अभी तक हम 4 करोड़ से ऊपर लोगों को रोजगार दे चुके हैं, 30 तारीख को और 10 हजार नौकरी देंगेपुलिस ने खोली वायरल वीडियो की पोल: जनता दरबार में झूठा दावा करने वाले का पर्दाफाश, DGP पर जमीन कब्जा करने का लगाया था आरोप‘पहले हत्यारों को फांसी दो, फिर होगी नौकरी और मुआवजे पर बात’, मुख्यमंत्री के ऐलान पर बोले भरत तिवारी के परिजन17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत‘हद में रहकर बोलिए.. नहीं तो पूरी जन्म कुंडली खोल देंगे’, प्रशांत किशोर ने गिरिराज सिंह को चेतायापप्पू यादव ने किया बड़ा दावा, कहा..अभी तक हम 4 करोड़ से ऊपर लोगों को रोजगार दे चुके हैं, 30 तारीख को और 10 हजार नौकरी देंगेपुलिस ने खोली वायरल वीडियो की पोल: जनता दरबार में झूठा दावा करने वाले का पर्दाफाश, DGP पर जमीन कब्जा करने का लगाया था आरोप‘पहले हत्यारों को फांसी दो, फिर होगी नौकरी और मुआवजे पर बात’, मुख्यमंत्री के ऐलान पर बोले भरत तिवारी के परिजन

उजियारपुर में नित्यानंद राय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा जनसैलाब

उजियारपुर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों लोगों ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।

बिहार न्यूज
जश्न-ए-आजादी का पर्व
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR:‘हर घर तिरंगा’अभियान के तहत उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व में शुक्रवार को भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से शुरू होकर मोरवा विधानसभा क्षेत्र तक पहुंची, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, युवा और राष्ट्रप्रेमी शामिल हुए। 


तिरंगा यात्रा के दौरान लोग हाथों में तिरंगा लेकर मोटरसाइकिल पर सवार थे। इस दौरान पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रभक्ति से जुड़े नारों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला।


इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जनभागीदारी का एक सशक्त उदाहरण बन चुका है। यह अभियान राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचा रहा है। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रगौरव की भावना से समाज का हर वर्ग उत्साहपूर्वक जुड़ रहा है। 


उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि यह भारत की आन, बान, शान, स्वाभिमान और वीरों के बलिदान की अमर स्मृति का प्रतीक है। यह प्रत्येक भारतीय की भावनाओं और राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है। नित्यानंद राय ने देशवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लें। 


तिरंगा यात्रा में भाजपा के प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, समस्तीपुर पश्चिमी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, मोहिउद्दीननगर के विधायक राजेश सिंह, रोसड़ा के विधायक वीरेंद्र सिंह, विधान पार्षद तरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और हजारों नागरिक शामिल हुए।उजियारपुर में नित्यानंद राय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा जनसैलाबउजियारपुर में नित्यानंद राय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा जनसैलाब

उजियारपुर में नित्यानंद राय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा जनसैलाब

उजियारपुर में नित्यानंद राय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता