ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्टबिहार में अब हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, गांवों की शिकायतों पर सरकार की होगी सीधी नजरबिहार में इंडो-नेपाल सीमा से विदेशी नागरिक गिरफ्तार, मेडिकल वीजा पर पहुंचा था भारतहिंदू बताकर मुस्लिम युवक को लेकर पहुंचे बाराती, शादी से पहले खुल गया राज, लड़की पक्ष ने बनाया बंधकटी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद ईशान किशन का सम्मान, CM सम्राट चौधरी ने सौंपा 1 करोड़ का चेकबिहार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्टबिहार में अब हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, गांवों की शिकायतों पर सरकार की होगी सीधी नजरबिहार में इंडो-नेपाल सीमा से विदेशी नागरिक गिरफ्तार, मेडिकल वीजा पर पहुंचा था भारतहिंदू बताकर मुस्लिम युवक को लेकर पहुंचे बाराती, शादी से पहले खुल गया राज, लड़की पक्ष ने बनाया बंधकटी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद ईशान किशन का सम्मान, CM सम्राट चौधरी ने सौंपा 1 करोड़ का चेक

मां ने डांटा तो 2 बेटियों ने उठा लिया बड़ा कदम, घर में शव मिलने से मचा हड़कंप

मधेपुरा के ग्वालपाड़ा में मां की डांट से आहत होकर दो सगी बहनों ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में मां की डांट से आहत होकर दो सगी बहनों ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


घटना ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के खोखसी पंचायत स्थित अमौना गोढ़ियारी वार्ड संख्या-11 का है। मृतक बहनों की पहचान अरुण मुखिया की 14 वर्षीय पुत्री रीका कुमारी और 12 वर्षीय अनीता कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। 


खेत में मां ने लगाई थी डांट

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार को दोनों बहनें अपनी मां कविता देवी के साथ खेत में मक्का का भुट्टा छीलने गई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर मां ने दोनों बेटियों को डांट दिया और मक्का के डंठल से पिटाई भी कर दी। बताया जा रहा है कि इस बात से दोनों बच्चियां काफी आहत थीं। कुछ देर बाद दोनों बहनें खेत से घर लौट आईं, जबकि उनकी मां खेत में ही काम करती रहीं।


घर पहुंची मां तो सामने था दर्दनाक मंजर

दोपहर करीब 2:50 बजे जब कविता देवी घर पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि दोनों बेटियां घर के खंभे से रस्सी के फंदे के सहारे लटकी हुई हैं। यह दृश्य देखकर मां की चीख निकल गई। आनन-फानन में उन्होंने रस्सी काटकर दोनों को नीचे उतारा, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।


मजदूरी करने गए थे पिता

घटना के समय बच्चियों के पिता अरुण मुखिया मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने के बाद वे तुरंत घर लौटे। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि दोनों बेटियों ने ऐसा कदम क्यों उठाया। अरुण मुखिया ने कहा कि उनकी बेटियां पढ़ाई में ज्यादा मन नहीं लगाती थीं और वे मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 


घटना की सूचना मिलते ही ग्वालपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, एएसआई ब्रजेश कुमार और इंस्पेक्टर संतोष Kumar ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार भी मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

टैग्स

संबंधित खबरें