ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, बाइक सवार ने खड़ी ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर

KAIMUR: कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसे (road accident) में दो लोगों की मौत (Two people died) हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक बाइक पर सवार तीन लड़कों ने सड़क किनारे खड

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, बाइक सवार ने खड़ी ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसे (road accident) में दो लोगों की मौत (Two people died) हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक बाइक पर सवार तीन लड़कों ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की मौत अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में हो गई। घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के इसरी की है।


दरअसल, इसरी में खड़ी ट्रैक्टर में बाइक सवार तीन लोगों ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगिरो ने दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गावती में दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


जिसमें एक व्यक्ति की वाराणसी पहुंचने से पहले ही मौत हो गई वहीं दूसरे का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। मृतकों की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के इसरी गांव के भोलाराम के 17 वर्षीय बेटे ओमप्रकाश कुमार और इसरी गांव के ही सरधन यादव के 22 वर्षीय बेटे शिवम कुमार यादव के रूप में हुई है वहीं घासी राम का पुत्र कमलेश कुमार घायल बताया जा रहा है। 


तीनों युवक सामान की खरीदारी करने के लिए मरहीया जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। उधर, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता