ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Bihar News: बिहार में आसमान से बरसी मौत! वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की गई जान

Bihar News: बिहार में वज्रपात से अबतक कई लोगों की जान जा चुकी है, बावजूद इसके लोग बारिश के दौरान सावधानी नहीं बरत रहे हैं. ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां वज्रपात की चपेत में आने से दो लोगों की मौत हो गई है.

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सहरसा में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 13 वर्षीय किशोरी और 35 साल का युवक शामिल हैं। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सिमरी बख्तियारपुर और सलखुआ थाना क्षेत्र की है।


पहली घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलथी गांव की है, जहां अजय सादा पर बिजली गिरी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अजय सदा खेत में गया था और इसी दौरान बारिश के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 


काफी देर तक जब अजय घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसे ढूंढते हुए खेत में पहुंचे, जहां उसका शव पड़ा हुआ था। उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


दूसरी तरफ सलखुआ थाना क्षेत्र के गोठिया टोला में 15 वर्षीय निशु कुमारी खेत में घास लेने गयी थी। इसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिरी और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


बता दें कि बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर रखा है। मौसम विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि बारिश के दौरान लोग सतर्कता बरतें लेकिन बावजूद इसके लोग खुले में काम करते रहे। दो दिनों के भीतर वज्रपात से कई लोगों की मौत बिहार में हो चुकी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता