ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

Bihar News: NH पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर की मौत; केबिन काट कर निकाला गया शव

Bihar News: बक्सर में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की जान चली गई. तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी.

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: खबर बक्सर से आ रही है, जहां रविवार की सुबह एनएच 120 पर बड़ा हादसा हो गया है। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रक के परखचे उड़ गए। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना डुमराव-बिक्रमगंज मार्ग की है।


मृतक की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी 58 वर्षीय चवल यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चवल यादव ड्राइवरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब बालू लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे बालू लदे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया।


कोरन सराय थाना से करीब 150 मीटर पर स्थित एक होटल के सामने यह हादसा हुआ है। हादसे में ट्रक में दबकर चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के केबिन को काट कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।