ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

वैशाली में ट्रक ने मोटरसाइकिल में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली जिले के लालगंज से आ रही है जहां लालगंज- हाजीपुर मुख्यमार्ग के रेपुरा के पास तेज रफ़्तार से आ रहे एक डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस

BIHAR POLICE
घटना के बाद रोड जाम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली जिले के लालगंज से आ रही है जहां लालगंज- हाजीपुर मुख्यमार्ग के रेपुरा के पास तेज रफ़्तार से आ रहे एक डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।


इस हादसे के बाद गाड़ियों की लम्बी कतारें लग जाने के कारण भीषण सड़क जाम हो गया। घटना के सम्बन्ध में लोगों ने बताया कि मृतक लालगंज के हीं पुरैनिया गाव का रहने वाला था। वह किसी काम से लालगंज प्रखंड कार्यालय जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद लालगंज पुलिस ने मृतक की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस भीषण जाम को हटाने में लगी है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स