ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

बिहार : ट्रक और ऑटो में जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 6 बुरी तरह घायल

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अनियंत्रित ऑटो ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी. इस टक्कर में ऑटो पर सवार तीन लोग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोग गं

बिहार : ट्रक और ऑटो में जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 6 बुरी तरह घायल
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अनियंत्रित ऑटो ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी. इस टक्कर में ऑटो पर सवार तीन लोग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित एनएच 31 के पास की है. 


मृतक व्यक्ति की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी निवासी विभा देवी, उषा देवी एवं देवेंद्र महतो के रूप में की गई है जबकि छह व्यक्ति घायल हैं. सभी घायलों का इलाज साहेबपुर कमाल पीएचसी में चल रहा है जहां कई घायल व्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई है. 


बताया जाता है कि चौकी गांव से खगड़िया जिले के कात्यानी स्थान में पूजा करने के लिए सभी लोग ऑटो पर सवार होकर गए हुए थे. जब कात्यानी स्थान से पूजा करने के बाद सभी लोग ऑटो पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. तभी रघुनाथपुर एनएच 31 के पास खड़े ट्रक में ऑटो के ड्राइवर अपना संतुलन खो दिया जिसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि टेंपो पर 9 लोग सवार थे जिसमें 2 महिला और एक पुरुष की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद उस जगह काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा. 


वहीं, इस घटना की जानकारी साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दिया. मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए साहेबपुर कमाल पीएचसी में भर्ती कराया जहां कई की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता