ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR NEWS : टूरिस्ट के लिए खुल गया VTR, टाइटेनिक प्वाइंट बढ़ायेगा पर्यटकों में रोमांच

VALMIKINAGAR : बिहार के लोगों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। अब वीटीआर के वाल्मीकिनगर, मंगुराहा, गोबर्धना के पर्यटन केन्द्रों पर जंगल सफारी को शुरू हो रहा है। इसके साथ ही यहां पहुंचन

BIHAR NEWS : टूरिस्ट के लिए खुल गया VTR, टाइटेनिक प्वाइंट बढ़ायेगा पर्यटकों में रोमांच
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VALMIKINAGAR : बिहार के लोगों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। अब वीटीआर के वाल्मीकिनगर, मंगुराहा, गोबर्धना के पर्यटन केन्द्रों पर जंगल सफारी को शुरू हो रहा है। इसके साथ ही यहां पहुंचने वाले पर्यटकों का स्वागत आदिवासी झमटा नृत्य से किया जाएगा। थरूहट और आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत पर्यटकों के दिनभर के रोमांच को रात में झमटा नृत्य मनोरंजन का डोज फुल कर देगी।


दरअसल, बिहार का इकलौते टाइगर रिजर्व में सोमवार से जंगल सफारी की शुरुआत हो रही है। जंगल सफारी शुरू होने के पहले ही दिन वाल्मीकि विहार स्थित सभी कमरे हाउसफुल होने शुरू हो गये हैं। जंगल सफारी भी सुबह से शाम तक एक दिन पहले ही बुक हो गया है। चार माह से बेसर्बी से इंतजार कर रहे पर्यटकों के स्वागत के लिए वीटीआर तैयार है।


वहीं वीटीआर के वाल्मीकिनगर, मंगुराहा व गोबर्धना के पर्यटन केन्द्रों पर जंगल सफारी को शुरू हो रहा है। यहां पहुंचने वाले पर्यटकों स्वागत आदिवासी झमटा नृत्य से किया जाएगा। थरूहट और आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत पर्यटकों के दिनभर के रोमांच को रात में झमटा नृत्य मनोरंजन का डोज फुल कर देगी। वीटीआर के दूसरे पर्यटन केंद्र मंगुराहा और गोबर्धना में भी दर्जनों स्थल पर्यटकों के रोमांचित करने के लिए तैयार हैं। जंगल के बीचोबीच परेवादह और कमल आकृति का बना टाइटेनिक प्वाइंट पर्यटकों के रोमांच को बढ़ाएगा।


इधर, इस साल नये पर्यटन सत्र में आने वाले पर्यटकों के लिए वाल्मीकिनगर पर्यटन केन्द्र के समीप बना कन्वेंशन सेंटर भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र साबित होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह कंवेंशन कमरों व कार्यक्रम के लिए बेहतर साबित होगा। यह पर्यटकों के लिए बिल्कुल नया है।