ब्रेकिंग
Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar News: बिहार में अफसरों से परेशान विधायक! फोन तक नहीं उठाते अधिकारी, स्पीकर ने बैठक में सुनाई खरी-खरी✦Bihar News: 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश और 38 बैंक खाते! बिहार के माफिया भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन✦Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1615 रुपये से किराया, जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका✦Bihar News: कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी के लिए जयपुर-दिल्ली में छापेमारी, पटना लाने की तैयारी में पुलिस✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar News: बिहार में अफसरों से परेशान विधायक! फोन तक नहीं उठाते अधिकारी, स्पीकर ने बैठक में सुनाई खरी-खरी✦Bihar News: 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश और 38 बैंक खाते! बिहार के माफिया भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन✦Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1615 रुपये से किराया, जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका✦Bihar News: कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी के लिए जयपुर-दिल्ली में छापेमारी, पटना लाने की तैयारी में पुलिस

Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर

बिहार में EOU की छापेमारी में 51 पन्नों की गोपनीय डायरी मिली है। इसमें कई अधिकारियों से वित्तीय लेनदेन का जिक्र है। 73.5 लाख कैश, 106 जमीन के डीड और 51 एग्रीमेंट भी बरामद हुए हैं। अब डायरी के पन्नों की जांच होगी।

Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Bihar News : बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की एक बड़ी छापेमारी ने सरकारी महकमे में हलचल मचा दी है। गया के कुख्यात अपराधी सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव के ठिकानों पर हुई कार्रवाई के दौरान एक ऐसी गोपनीय डायरी मिली है, जिसने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। यह डायरी महज 51 पन्नों की है, लेकिन इसमें दर्ज जानकारियां कई अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। डायरी में कई पदाधिकारियों के साथ वित्तीय लेनदेन किए जाने का उल्लेख मिला है। अब EOU इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर किन अधिकारियों तक अपराध से अर्जित रकम पहुंचाई गई थी।हालांकि, आर्थिक अपराध इकाई की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में अभी किसी अधिकारी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि गोपनीय डायरी में दर्ज तथ्यों का आगे अनुसंधान के दौरान सत्यापन किया जाएगा।

डायरी में अधिकारियों से लेनदेन का जिक्र, जांच के घेरे में कई नाम!

दरअसल, बिहार पुलिस मुख्यालय की आर्थिक अपराध इकाई ने 27 नवंबर को भगत यादव और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान तलाशी में कई अहम दस्तावेज बरामद हुए। सबसे महत्वपूर्ण बरामदगी 51 पन्नों की एक गोपनीय डायरी है। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, इसमें कई पदाधिकारियों से वित्तीय लेनदेन किए जाने का उल्लेख है।

अब जांच एजेंसी डायरी में दर्ज प्रत्येक जानकारी की पड़ताल करेगी। यह पता लगाने की कोशिश होगी कि डायरी में किन अधिकारियों का जिक्र है, उन्हें कितनी रकम दी गई और यह लेनदेन किस काम के बदले हुआ था। अगर जांच में किसी सरकारी अधिकारी की संलिप्तता के ठोस सबूत मिलते हैं तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, चार गिरफ्तार

EOU ने इस मामले में गया, औरंगाबाद, पटना और झारखंड के चतरा जिले में कुल 10 आवासीय ठिकानों पर छापेमारी की। इस संयुक्त कार्रवाई में विशेष कार्य बल, गया पुलिस, पटना पुलिस, औरंगाबाद पुलिस और चतरा पुलिस की टीम शामिल रही।छापेमारी के दौरान सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव, आर्यन कुमार, सुनीता कुमारी और रोशन राज उर्फ रोशन कुमार उर्फ धनंजय कुमार को गिरफ्तार किया गया।

आर्थिक अपराध इकाई के मुताबिक, भगत यादव पर वर्ष 2001 से अब तक गया, बोकारो, रांची और अन्य स्थानों पर कुल 25 आपराधिक कांड दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, अपहरण, लूट, अवैध बालू खनन, जमीन पर कब्जा और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे आरोप शामिल हैं।

73.5 लाख कैश, 106 जमीन के डीड और 51 एग्रीमेंट बरामद

छापेमारी में सिर्फ डायरी ही नहीं, बल्कि करोड़ों की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। EOU की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अलग-अलग ठिकानों से कुल 106 जमीन निबंधन दस्तावेज, जमीन खरीद से संबंधित 51 एग्रीमेंट के कागजात, 38 बैंक खाते और करीब 73.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा आभूषण खरीद से जुड़ी कई रसीदें भी मिली हैं। सुरेंद्र कुमार सुमन के पटना स्थित आवास से 19.50 लाख रुपये नकद और जमीन के तीन दस्तावेज मिले। वहीं डोभी स्थित आवास से 51 एग्रीमेंट के दस्तावेज, तीन लाख रुपये नकद और 11 बैंक खातों से संबंधित कागजात बरामद किए गए।

28 करोड़ की जमीन सिर्फ डेढ़ करोड़ में रजिस्ट्री!

जांच में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। EOU के मुताबिक, एक बहुमूल्य भूखंड का सरकारी मूल्य करीब 28 करोड़ रुपये था, लेकिन उसकी रजिस्ट्री महज डेढ़ करोड़ रुपये में कराई गई थी। जांच एजेंसी को संदेह है कि अपराध से अर्जित धन के जरिए जमीन, मकान और फ्लैट जैसी संपत्तियां खरीदी गईं।

प्रारंभिक जांच में भगत यादव, उसके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के नाम पर 67 संपत्तियों के निबंधन का साक्ष्य मिला है। इनका निबंधन मूल्य करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है, जबकि इनकी सरकारी सर्किल रेट के अनुसार कीमत इससे कई गुना ज्यादा है।

अब गोपनीय डायरी के पन्नों से खुलेंगे कई राज!

इस पूरी कार्रवाई में सबसे अहम सवाल 51 पन्नों की उस डायरी को लेकर है, जो अब जांच एजेंसी के कब्जे में है। आखिर इस डायरी में किन अधिकारियों के नाम दर्ज हैं? किसे कितनी रकम दी गई? क्या किसी सरकारी काम को कराने के लिए पैसे का लेनदेन हुआ था? क्या इस पूरे नेटवर्क में कुछ और प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं?

फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे। EOU ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में साफ किया है कि डायरी में दर्ज तथ्यों का सत्यापन आगे के अनुसंधान में किया जाएगा। ऐसे में आने वाले दिनों में इस डायरी से जुड़े खुलासे बिहार के सरकारी महकमे में नई हलचल पैदा कर सकते हैं।