ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस

8 मिलियन व्यूज का नशा पड़ा भारी… चलती ट्रेन में स्टंट कर बनाई रील, अब रेलवे ने ठोका इतने का जुर्माना

Bihar News: सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंट करना एक महिला को भारी पड़ गया। वीडियो लाखों बार देखा गया, लेकिन अब रेलवे ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है। पूरी घटना और रेलवे की...

8 मिलियन व्यूज का नशा पड़ा भारी… चलती ट्रेन में स्टंट कर बनाई रील, अब रेलवे ने ठोका इतने का जुर्माना
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: सोशल मीडिया पर फेमस होने और लाखों-करोड़ों व्यूज पाने की चाहत एक महिला को भारी पड़ गई. हाजीपुर की रहने वाली एक महिला ने चलती ट्रेन के गेट पर लटककर खतरनाक स्टंट करते हुए रील बनाई और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और उसे 8 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए. लेकिन यही वायरल रील अब उसके लिए मुसीबत बन गई है. रेलवे और जीआरपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और महिला पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया.


जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो में एक महिला चलती ट्रेन के दरवाजे पर खतरनाक तरीके से लटककर रील बनाती दिखाई दे रही थी. वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और शेयर किया. लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे अधिकारियों की भी नजर इस पर पड़ गई. इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई.


जांच के दौरान जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल ने वीडियो के आधार पर महिला की पहचान की. पहचान होने के बाद उसे नोटिस जारी कर रेलवे सुरक्षा पोस्ट हाजीपुर में पूछताछ के लिए बुलाया गया. पूछताछ में महिला ने अपना नाम पिंकी देवी, पति अनिल पासवान, निवासी दुबहा वार्ड संख्या-3, थाना सहदेई बुजुर्ग बताया.


महिला ने स्वीकार किया कि उसने जून महीने में हाजीपुर से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान चलती ट्रेन के गेट पर खड़े होकर यह वीडियो बनाया था. बाद में उसने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया था. वीडियो वायरल होने के बाद उसे लाखों लोगों का ध्यान मिला और देखते ही देखते रील 8 मिलियन व्यूज तक पहुंच गई.


मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी ने महिला को न्यायालय में प्रस्तुत किया. जहां रेलवे अधिनियम के तहत उस पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया. साथ ही उसे भविष्य में इस तरह की खतरनाक हरकत दोबारा नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दी गई. महिला ने लिखित रूप से आश्वासन दिया कि वह आगे कभी चलती ट्रेन या किसी सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का जोखिम भरा वीडियो नहीं बनाएगी.


बताया जा रहा है कि कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद महिला ने वायरल वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा भी दिया. हालांकि तब तक वीडियो लाखों लोगों तक पहुंच चुका था और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था.


रेलवे अधिकारियों ने कहा कि चलती ट्रेन में स्टंट करना बेहद खतरनाक है और इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. सिर्फ लाइक, फॉलोअर्स और व्यूज के लिए अपनी जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है. ऐसी लापरवाही न केवल खुद के लिए बल्कि दूसरे यात्रियों के लिए भी खतरा पैदा कर सकती है.