ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

Train News: काठगोदाम और ठाकुरनगर के बीच स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन, इस रूट के यात्रियों को मिलेगा लाभ

Train News: यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु गोरखपुर-छपरा-बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन के रास्ते गाड़ी सं. 05030/05029 काठगोदाम-ठाकुरनगर-काठगोदाम स्पेशल का पर

Train News
© google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Train News: यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु गोरखपुर-छपरा-बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन के रास्ते गाड़ी सं. 05030/05029 काठगोदाम-ठाकुरनगर-काठगोदाम स्पेशल का परिचालन काठगोदाम से 26 मार्च, 2025 बुधवार को तथा ठाकुरनगर से 29 मार्च, 2025 शनिवार को 01 फेरे के लिये निम्नानुसार किया जायेगा।


गाड़ी सं. 05030 काठगोदाम-ठाकुरनगर स्पेशल 26 मार्च, 2025 बुधवार को काठगोदाम से 10.00 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 10.19 बजे, लालकुआँ से 10.55 बजे, किच्छा से 11.18 बजे, बरेली सिटी से 12.30 बजे, बरेली से 13.20 बजे, लखनऊ से 18.10 बजे, गोरखपुर से 23.15 बजे, दूसरे दिन छपरा से 02.10 बजे, बरौनी से 05.20 बजे, कटिहार से 08.50 बजे, कुमेदपुर से 09.40 बजे, एकलाखी से 10.42 बजे, मालदा टाउन से 11.25 बजे, रामपुरहाट से 13.25 बजे, सांईथिया से 13.44 बजे, बोलपुर से 14.37 बजे, बर्द्धमान से 15.42 बजे, बैण्डेल से 17.20 बजे तथा नैहाटी से 17.50 बजे खुलकर ठाकुरनगर 20.40 बजे पहुँचेगी।


वापसी यात्रा में, गाड़ी सं. 05029 ठाकुरनगर-काठगोदाम स्पेशल 29 मार्च, 2025 शनिवार को ठाकुरनगर से 10.20 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 13.20 बजे, बैण्डेल से 13.44 बजे, बर्द्धमान से 14.36 बजे, बोलपुर से 15.17 बजे, सांईथिया से 15.50 बजे, रामपुरहाट से 16.22 बजे, मालदा टाउन से 19.00 बजे, एकलाखी से 19.25 बजे, कुमेदपुर से 20.35 बजे, कटिहार से 22.10 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 01.10 बजे, छपरा से 05.10 बजे, गोरखपुर से 09.25 बजे, लखनऊ से 15.00 बजे, बरेली से 19.55 बजे, बरेली सिटी से 20.07 बजे, किच्छा से 21.00 बजे, लालकुआँ से 21.40 बजे तथा हल्द्वानी से 22.22 बजे खुलकर काठगोदाम 23.15 बजे पहुँचेगी।


इस स्पेशल में एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 05 तथा शयनयान श्रेणी के 08 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे। स्पेशल ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।