ब्रेकिंग
Bihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar News: राबड़ी देवी खाली करेंगी 10 सर्कुलर रोड आवास, लालू यादव के लिए नए बंगले में लगेगा रैंप और लिफ्टBihar weather: पटना समेत दक्षिण बिहार में गर्मी का कहर, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar News: राबड़ी देवी खाली करेंगी 10 सर्कुलर रोड आवास, लालू यादव के लिए नए बंगले में लगेगा रैंप और लिफ्टBihar weather: पटना समेत दक्षिण बिहार में गर्मी का कहर, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ट्रेन की चपेट में आने से युवक का कटा दोनों पैर, अस्पताल ले जाने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे लोग

SUPAUL: सुपौल में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक का दोनों पैर कट गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसे अस्पताल ले जाने के बजाय मौके पर मौजूद कुछ लोग अपने मोबाइल से वीडियो बना

ट्रेन की चपेट में आने से युवक का कटा दोनों पैर, अस्पताल ले जाने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे लोग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक का दोनों पैर कट गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसे अस्पताल ले जाने के बजाय मौके पर मौजूद कुछ लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे थे। इस दृश्य को देखकर ऐसा लग रहा था कि लोगों की संवेदना मर गयी हो। काफी देर तक युवक दर्द से कराहता रहा। युवक घायल अवस्था में पटरी के बीच पड़ा हुआ था और लोग उसका वीडियो बनाने में व्यस्त थे। 


तभी एक सज्जन की नजर उस पर गई जिसके बाद उसने बिना विलंब किये उसे ई-रिक्शा से सुपौल सदर अस्पताल ले गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि घायल युवक लौकहा ओपी थाना क्षेत्र के कजहा गांव का रहने वाला हैं जो किसी काम से सुपौल आया हुआ था। इसी दौरान सुपौल स्टेशन से कुछ दूरी पर वीणा रेलवे ढाला के पास 12 बजे सहरसा से सुपौल आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में वह आ गया। 


जिसमें युवक का दोनों पैर ट्रेन से कट गया। घटना की खबर जैसे ही आस-पास के लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि युवक घायल स्थिति में पटरी के बीच पड़ा था वो दर्द से कराह रहा था लेकिन लोग उसका वीडियो बनाने में लगे थे। तभी एक सज्जन की नजर उस पर गई तो वो तुरंत ई-रिक्शा को लेकर पहुंचे और युवक को उसमें बिठाकर सदर अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी कुछ लोग युवक का वीडियो बनाने में लगे थे।  जिसके बाद उसे दूसरे अस्पताल में ले जाया गया जहां युवक की हालत नाजुक बतायी जा रही है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता