ब्रेकिंग
लल्लू मुखिया को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने 74 पन्नों के फैसले में याचिका खारिज कीबड़ा हादसा: तेज बहाव में बह गई यात्रियों से भरी ईको कार, 9 लोगों की मौत; दो सुरक्षित बचाए गएखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमसीमांचल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; किराए के मकान में चल रहा था घिनौना खेलसीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?लल्लू मुखिया को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने 74 पन्नों के फैसले में याचिका खारिज कीबड़ा हादसा: तेज बहाव में बह गई यात्रियों से भरी ईको कार, 9 लोगों की मौत; दो सुरक्षित बचाए गएखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमसीमांचल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; किराए के मकान में चल रहा था घिनौना खेलसीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवतियों की मौत, रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान हुआ हादसा

BUXAR : इस वक़्त की बड़ी खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है जहां ट्रेन की चपेट में आने से दो युवतियों की मौके पर मौत हो गयी. रेलवे ट्रैक पर दो युवतियों की डेड बॉडी मिलने से सनसनी मच गय

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवतियों की मौत, रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान हुआ हादसा
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : इस वक़्त की बड़ी खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है जहां ट्रेन की चपेट में आने से दो युवतियों की मौके पर मौत हो गयी. रेलवे ट्रैक पर दो युवतियों की डेड बॉडी मिलने से सनसनी मच गयी है. पहली युवती की पहचान धनसोई थाने के उधोपुर गांव निवासी रघुबर कुमार सिंह की 19 वर्षीय पुत्री जूही कुमारी और वीरेन्द्र सिंह की शादीशुदा 20 वर्षीय  पुत्री प्रियांशु देवी के रूप में की गई है. 


जानकारी के अनुसार बक्सर आरा रेल खंड पर बक्सर डुमरांव के बीच नदांव हाल्ट के आसपास दो युवतियों के शव होने की सूचना रेल पुलिस को मिली. सूचना पर पहुंची जीआरपी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. शव के पास से एक एंड्राइड मोबाइल और एक लॉकेट भी मिला है. दोनों युवतियों के गांव की रहने वाली एक महिला ने दोनों के शवों की पहचान की.  


थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गांव से बाजार गई थी, तभी लाइन क्रॉस करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गईं. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मृत युवतियों के शरीर पर उभरे जख्म इस बात के सबूत हैं कि ट्रेन के झटके से दोनों की मौत हुई है. जीआरपी ने दोनों शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर दोनों युवतियों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया.