ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से ऑटो सवार 3 यात्रियों की मौत, 3 की हालत नाजुक

NALANDA: नालंदा में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना छबिलपुर थाना क्षेत्र प्रगति पेट्रोल पंप के पास की है जहां य

BIHAR POLICE
परिजनों में मचा कोहराम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना छबिलपुर थाना क्षेत्र प्रगति पेट्रोल पंप के पास की है जहां यात्रियों से भरी ऑटो में हाइवा ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो सवार 3 लोगों की मौत हो गई वही 3 अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गये।


 मृतकों की पहचान बरनौसा गांव निवासी गौतम पासवान की पत्नी कंचन देवी, छपरा पंडारक निवासी दंगल प्रसाद के पुत्र दिलीप कुमार और किशोरी प्रसाद के पुत्र बिंदी प्रसाद शामिल हैं। वही घायल प्रियंका देवी, रिंकी देवी और रविरंजन को राजगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीनों का इलाज जारी है। 


बताया जाता है कि राजगीर से सभी लोग ऑटो पर सवार होकर बरनौसा जा रहे थे तभी इसी दौरान हाइवा ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे 3 की मौत हो गयी और दो महिला और एक पुरुष बुरी तरह घायल हो गये। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट

टैग्स