ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

भांजे के तिलक के दिन मामा की मौत: पिकअप और बाइक की टक्कर में दो भाईयों की दर्दनाक मौत, तीसरे भाई की हालत गंभीर

सतुआनी के दिन भांजे का तिलक समारोह था। कुछ सामान खरीदने के लिए तीनों भाई बाइक से बाजार के लिए निकले थे तभी सामने से आ रहे पिकअप वैन से बाइक की टक्कर हो गयी और हादसा हो गया।

ACCIDENT
दो युवकों की मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: पिकअप और बाइक की टक्कर में दो चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक भाई बुरी तरह घायल हो गया है। बाइक पर तीन लोग सवार थे। इस घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के तेंदूनी टोला की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार सतुआनी के दिन भांजे का तिलक समारोह था। गोरॉरी के मझिआंव में अपने भांजे के तिलक में जाने के लिए तीनों बाइक से निकले थे। कुछ समान खरीदने तीनों बिक्रमगंज बाजार जा रहे थे। 


इस दौरान तेंदूनी टोला के पास पिकअप वैन से टक्कर हो गयी। तीनों युवक जम्होरी के रहने वाले थे। बताया जाता है कि बाइक सवार 18 साल के विशाल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं सोनू कुमार की मौत इलाज के दौरान हो गई। जबकि एक अन्य चचेरा भाई जोगिंदर पासवान का पैर टूट गया है।


 जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है। भांजे के तिलक के ही दिन दो मामा की मौत से घर में मातम छा गया है। विशाल स्व. हरीराम पासवान का पुत्र था वही सोनू श्रीराम पासवान का पुत्र था। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता