ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही

मुख्यमंत्री के काफिले को लेकर यातायात बाधित, गुस्साएं लोगों ने किया जमकर हंगामा, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

CM Nitish Kumar protest: प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को वैशाली पहुंचे थे। वैशाली में उन्होंने करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात

BIHAR POLITICS
कई स्कूल बस जाम में फंसे
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CM Nitish Kumar protest: प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को वैशाली पहुंचे थे। वैशाली में उन्होंने करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदी से मुलाकात की और उनके काम की खूब सराहना की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य में चल रहे सियासी कयासों पर दो टूक जवाब दे दिया और कहा कि इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है। वही प्रगति यात्रा के दौरान जब मुख्यमंत्री वैशाली पहुंचने वाले थे तब इससे पहले ही पूरा रास्ता बंद कर दिया गया था जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 


कई स्कूल बसें भी जाम में फंस गये और कई लोगों का ट्रेन छूट गया। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH 22 समेत हाजीपुर के सभी मार्गों पर यातायात बाधित होने  से लोगों का गुस्सा अचानक फूट पड़ा। जब उन्हें पता चला कि मुख्यमंत्री आ रहे हैं इसलिए सभी मार्गों पर परिचालन फिलहाल रोक दिया गया है। 


दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान हाजीपुर पहुंचे थे। हाजीपुर स्थित बिका में समीक्षा बैठक के दौरान यातायात को बाधित कर दिया गया था। जिसके कारण एनएच 22 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिसे लेकर उग्र लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुर्दाबाद किनारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके से पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर शांत कराया। मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के बाद यातायात बहाल हो सका।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता