ब्रेकिंग
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

प्रेमिका से साथ तीसरी शादी कर रहा था शख्स, मौके पर पहुंची दूसरी पत्नी और हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

KATIHAR : दूसरी पत्नी को छोड़कर शख्स प्रेमीका से साथ तीसरी शादी कर रहा था, लेकिन मौके पर दूसरी पत्नी अपने परिजनों के साथ पहुंच गई और जमकर हंगामा करने लगी. तभी मामले को देखते ह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

KATIHAR : दूसरी पत्नी को छोड़कर शख्स प्रेमीका से साथ तीसरी शादी कर रहा था, लेकिन मौके पर दूसरी पत्नी अपने परिजनों के साथ पहुंच गई और जमकर हंगामा करने लगी. तभी मामले को देखते हुए शादी कर रही प्रेमिका फरार हो गई. 

मामला कटिहार के मनसाही थाना इलाके की है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मनसाही थाना इलाके के रहने वाेल अरुण की पहली पत्नी की संदेहास्पद स्थिती में मौत हो गई थी. पत्नी की मौत के 8 माह बाद ही अरुण ने पश्चिम बंगाल की गुड्डी से शादी कर ली थी. इसी बीच अरुण का प्रेम संंबंध निलम नाम की लड़की के साथ हो गया. 

ऐसे में अरुण ने अपनी दूसरी पत्नी को मायके पहुंचा दिया और चुपके से अपनी प्रेमिका के साथ शादी की प्लानिंग कर ली. शुक्रवार को अरुण प्रेमिका के साथ कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के हरी शंकर नायक विद्यालय परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में तीसरी शादी कर रहा था, तभी मौके पर दूसरी पत्नी अपने परिजनों के साथ पहुंच गई और जमकर हंगामा मचाया. यह देखकर प्रेमिका भाग गई. 

वहीं लड़के का कहना है कि  उसके दो बच्चे हैं और गुड्डी उनका ख्याल नहीं रखती है, जिसके कारण अक्सर घर में झगड़ा होता था. इससे तंग आकर उसने गुड्डी को मायके पहुंचा दिया था. वहीं गुड्डी के परिजनों का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं. गांव के लोगों ने उसे अरुण की तीसरी शादी की बात बताई. वहीं  प्रेमिका नीलम ने कहा कि उसके परिजनों की रजामंदी से ही ये शादी हो रही थी, पर नीलम के परिजनों को अरुण के पहले से शादीशुदा होने के बारे में जानकारी नहीं थी. जिसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया. हालांकि दोनों पक्षों ने इसकी कोई शिकायत नहीं की है. तीसरी शादी से इंकार करने पर मामला शांत हो गया है.